फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Newlyweds Mouni Roy-Suraj Nambiar: पति सूरज के साथ सद्गुरु की शरण में पहुंची मौनी राय, इस तरह लिया आशीर्वाद

Fri, 25 Feb 2022 03:11 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Fri, 25 Feb 2022 03:11 PM IST
विज्ञापन
Mouni Rai arrived with husband Suraj to seek Sadhguru's blessings
सद्गुरु के साथ मौनी राय - फोटो : इंस्टाग्राम

छोटे पर्दे के साथ-साथ फिल्मों की दुनिया में अपनी एक्टिंग के दम पर पहचान बना चुकीं मौनी राय शादी के बाद खूब एंज्वाय कर रही हैं। शादी के बाद हाल ही में मौनी अपने पति सूरज नांबियार के साथ कश्मीर की वादियों में हनीमून के लिए गई थीं। दोनों ने 27 जनवरी को गोवा में परिवार के लोग और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। अब मौनी अपने पति के साथ आध्यात्मिक गुरु का आशीर्वाद लेने पहुंची हैं। गुरु से मिलने के बाद मौनी ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं जो वायरल हो रही हैं। मौनी ने आश्रम में बिताए पलों का एक वीडियो भी शेयर किया है।






 
Mouni Rai arrived with husband Suraj to seek Sadhguru's blessings
मौनी रॉय - फोटो : Instagram

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की अपने नवविवाहित जीवन की शुरुआत करने से पहले सद्गुरु से मिलने पहुंचे। तस्वीरों में मौनी और सूरज गुलाबी रंग के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इस मौके पर सूरज ने कुर्ता पहना था, वहीं मौनी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कपल सद्गुरु के चरणों के पास बैठकर उनसे आशीर्वाद मांग रहे थे। इस दौरान मौनी ने अपना सिर भी गुरु की गोद में रख लिया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'आभारी हूं सद्गुरु।'

Mouni Rai arrived with husband Suraj to seek Sadhguru's blessings
मौनी रॉय - फोटो : Instagram

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी में मंदिरा बेदी, अर्जुन बिजलानी, नेहा स्वामी बिजलानी, वैनेसा वालिया और कई अन्य लोग शामिल हुए थे। इनकी शादी दो अलग-अलग रस्मों मलयाली और बंगाली में हुई थी। मौनी और सूरज पहली बार 2019 में दुबई में मिले थे। तीन साल बाद उन्होंने शादी का फैसला किया। सूरज नांबियार का जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु में जैन परिवार में हुआ था। वह दुबई में एक भारतीय बिजनेसमैन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mouni Rai arrived with husband Suraj to seek Sadhguru's blessings
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : Instagram

मौनी राय भगवान शंकर की भक्त हैं। इस समय मौनी एक डांस रियलिटी शो डांस इंडिया लिटिल मास्टर को जज कर रही हैं। शो में मौनी के साथ सोनाली बेंद्रे और रेमो डिसूजा भी होंगे। मौनी एक्टर के साथ-साथ शानदार डांसर भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed