{"_id":"5d8eb3eb8ebc3e012e1f4327","slug":"mouni-roy-birthday-special-when-she-threatened-to-cancel-her-performance-at-akash-ambani-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंबानी के बेटे की शादी में मौनी रॉय ने की थी ऐसी हरकत, सिक्योरिटी गार्ड ने लगाई थी फटकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंबानी के बेटे की शादी में मौनी रॉय ने की थी ऐसी हरकत, सिक्योरिटी गार्ड ने लगाई थी फटकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 28 Sep 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
mouni roy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी ने कई बड़े सीरियल्स में काम किया है। वो कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। इस साल मौनी अचानक तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी में एक हरकत कर दी थी।
2 of 6
मंडप पर नीता अंबानी ने उतारी बेटे और बहू की नजर
- फोटो : instagram
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश की शादी 9 मार्च को हुई थी । आकाश ने हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता संग सात फेरे लिए थे । आकाश अंबानी की शादी का फंक्शन चार दिन तक चला था । इन सभी फंक्शन में देश-विदेश के बड़े-बड़े सेलेब्रिटी पहुंचे थे । विदेश से आए सभी बड़े सेलेब्रिटीज को खास सिक्योरिटी दी गई थी ।
3 of 6
mouni roy
- फोटो : instagram
इस शादी में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था । अंबानी की पार्टी में टीवी से बॉलीवुड में पहुंचने वाली एक्ट्रेस मौनी राॅय भी पहुंची थीं । पार्टी में मौनी रॉय को परफॉर्म करना था लेकिन उन्होंने ऐन मौके पर अपनी परफॉर्मेंस कैंसिल करने की धमकी दी। मौनी की इस हरकत के बाद तो पूरी पार्टी में बस उन्हीं की चर्चा होती रही थी । दरअसल, पार्टी की सिक्योरिटी बहुत टाइट थी । अंबानी परिवार बिल्कुल नहीं चाहता था कि उनके घर की शादी में कोई अनहोनी हो ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
mouni roy
- फोटो : instagram
इस वजह से वेन्यू में एंट्री करने से पहले सभी मेहमानों के फोन को सील कर दिया गया था । सभी ने सिक्योरिटी का सहयोग किया लेकिन मौनी ने अपना फोन सील करवाने से मना कर दिया। बहुत समझाने के बाद मौनी ने अपना फोन सील करवा लिया। जब वो ग्रीन रूम में तैयार होने गईं तो उन्होंने अपने फोन की सील को निकालने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
5 of 6
mouni roy
सील में सेंसर थे जिससे सिक्योरिटी ऑफिसर को पता चल गया। वो तुरंत मौनी के पास पहुंचे और उनका फोन फिर से सील कर दिया। इस दौरान मौनी और सिक्योरिटी के बीच काफी बहस हुई। मौनी ने एक बार फिर अपने फोन का स्टिकर हटा दिया। सिक्योरिटी ऑफिसर ने मौनी से कहा कि वो दोबारा ऐसा ना करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।