फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी की 'नागिन' को मिली तीसरी फिल्म, अक्षय और रणबीर के बाद अब इस एक्टर के साथ करेंगी काम

Tue, 12 Jun 2018 01:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 12 Jun 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
mouni roy got new film with john abraham
मौनी रॉय

ऐसा लग रहा है टीवी की 'नागिन' मौनी रॉय के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। टीवी के बाद अब जल्द ही वो बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं। इसके अलावा अब उन्हें एक और फिल्म का ऑफर मिला है।

mouni roy got new film with john abraham
Mouni Roy

हाल ही में जॉन अब्राहम अपनी नई फिल्म ‘परमाणु-द स्टोरी ऑफ पोखरण’ से बॉक्स पर धमाल मचा चुके है। अब जॉन अपनी नई फिल्म रॉ (रोमियो अकबर वॉल्टर) की शूटिंग जल्द ही शुरू करने वाले है। बताया जा रहा है फिल्म की हीरोइन की तलाश पूरी हो चुकी है।

mouni roy got new film with john abraham
मौनी - फोटो : SELF

फिल्मफेयर के मुताबिक फिल्म के लिए कई हीरोइनों के नाम सामने आए लेकिन मेकर्स की पहली पसंद मौनी रॉय ही बताई जा रही हैं। बता दें कि जॉन अब्राहम से पहले यह फिल्म पहले सुशांत सिंह राजपूत को मिलने वाली थी, लेकिन बात कुछ बनी नहीं तो कुछ ही दिन में सुशांत का पत्ता इस फिल्म से साफ हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
mouni roy got new film with john abraham
Mouni Roy

बात की जाए मौनी की तो अगर वह यह फिल्म करती हैं तो यह उनकी तीसरी बॉलीवुड फिल्म होगी। इससे पहले मौनी अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। यह फिल्म इस साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी हालांकि कई जगह ये भी रिपोर्ट्स आ रही थी कि ‘गोल्ड’की रिलीज डेट टल सकती है।

विज्ञापन
mouni roy got new film with john abraham
Mouni Roy

फिल्म की रिलीज से पहले ही मौनी को दूसरी बॉलीवुड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र‘ मिल चुकी है और कुछ महीने पहले ही वह बुल्गारिया से इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग करके भारत लौटी हैं। बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed