फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mouni Roy: मौनी रॉय ने सिजलिंग तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा, ब्लू शॉर्ट ड्रेस में दिखा बोल्ड अंदाज

Sun, 15 May 2022 09:48 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 15 May 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Mouni Roy is looking bold Blue Sequin Dress With a Plunging Neckline See latest Pics
मौनी रॉय - फोटो : insta

अभिनेत्री मौनी रॉय ने टीवी की दुनिया से शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई है। उनका फैशन स्टाइल हमेशा ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचता है। चाहे ट्रेडिशनल लुक हो या फिर वेस्टर्न मौनी का हर एक लुक लाइमलाइट बटोर लेता है। उनकी  हर एक तस्वीर पर पर फैंस अपना दिल हार बैठते हैं। उनका स्टनिंग लुक हर किसी को तारीफ करने पर मजबूर कर देता है। अब अभिनेत्री ने एक बार फिर से अपनी सिजलिंग तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।

Mouni Roy is looking bold Blue Sequin Dress With a Plunging Neckline See latest Pics
मौनी रॉय - फोटो : insta

मौनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह ब्लू कलर की डीप कट शिमरी शॉर्ट ड्रेस में अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। ड्रेस के साथ उन्होंने मैचिंग हैंडबैग और सीक्वेंस को ऐड करने के लिए फेदर टच दिया गया है, साथ ही बालों के पोर्शन को बीच से खुला रखते हुए, न्यूड मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। उनका ये बोल्ड लुक देखने के बाद फैंस खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं।

Mouni Roy is looking bold Blue Sequin Dress With a Plunging Neckline See latest Pics
मौनी रॉय - फोटो : insta

नीले रंग की इस बॉडीकॉन ड्रेस में मौनी का लुक पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट दिखा। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने अपने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "यह ड्रेस केवल आपके लिए बनाई गई है आप इस ड्रेस में स्टनिंग लग रही हैं"। इसी तरह से एक अन्य प्रशंसक ने भी लिखा, आपको देखें की आपकी खूबसूरत आउटफिट को। मौनी की इस पोस्ट पर ज्यादातर लोग फायर इमोटिकॉन्स के साथ अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mouni Roy is looking bold Blue Sequin Dress With a Plunging Neckline See latest Pics
मौनी रॉय - फोटो : insta

बात करें वर्क फ्रंट की तो अभिनेत्री हाल ही में एक डांस रियलिटी शो को जज करती दिखाई दे रही हैं। इसके आलावा मौनी रॉय, आलिया और रणबीर स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र में अहम भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी। इस फिल्म का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। फिलहाल अब रिलीज डेट सामने आ चुकी है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म 9 सितंबर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed