Mouni Roy: रेड मिनी ड्रेस में मौनी रॉय का हॉट लुक, फैंस ने बाधें तारीफों के पुल
Mouni Roy Latest Look: एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपना लेटेस्ट हॉट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौनी ने आज इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है, जिसमें वह रेड मिनी चमचमाती ड्रेस में नजर आ रही हैं। मौनी ने ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ कई सिजलिंग पोज दिए। उन्होंने इस लुक के साथ ज्वेलरी में सिर्फ एक नेक पीस और एक हार्ट शेप अंगूठी कैरी की है। लाइट वेवी हेयर स्टाइल के साथ मिनिमल मेकअप में मौनी का यह लुक उनके फैंस को बेहद खास लग रहा है।
मौनी ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'कैरोलीन के ब्रह्मांड का जश्न मनाना'। मौनी का यह लुक उनके अब तक के सभी लुक में सबसे अलग है। उन्होंने इस लुक में रंगीन के साथ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी शेयर की हैं। मौनी का यह लेटेस्ट लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है, जिस पर वह लगातार अपनी राय शेयर कर रहे हैं।
मौनी के इस लेटेस्ट लुक पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'क्रश', एक और फैन ने लिखा, 'हॉट', एक और फैन ने लिखा, 'शानदार', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत प्यारा', एक और फैन ने लिखा, 'आप बहुत खूबसूरत हैं', एक और फैन ने लिखा, 'सबसे हॉट।'
यह भी पढ़ें: Cannes 2025: कान से Urvashi Rautela का जबरदस्त नया लुक, पूछा फैंस से खास सवाल
मौनी रॉय आखिरी बार फिल्म 'द भूतनी' में नजर आई थीं। यह एक हॉरर-कॉमोडी फिल्म थी। इस फिल्म में मौनी के अलावा सनी सिंह, संजय दत्त और पलक तिवारी ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में मौनी ने एक भूतनी (मोहब्बत) का किरदार निभाया है, जिसे बाबा (संजय दत्त) की मदद से पलक और सनी छुटकारा पाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: Jr NTR Birthday: विजय देवरकोंडा-अल्लू ने War 2 एक्टर जूनियर एनटीआर को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा भावुक पोस्ट..