सब्सक्राइब करें

Mouni Roy: 45 हजार की साड़ी पहनकर मौनी रॉय ने ढाया कहर, देसी लुक देखकर फैंस हार बैठे दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 14 Jul 2022 11:57 AM IST
विज्ञापन
Mouni Roy Looks Gorgeous in Red Satin Saree Worth Rs 45500 See Latest Photos
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे पर धमाल मचाने के बाद मौनी रॉय ने बॉलीवुड में भी पैर जमाना शुरू कर दिया है। अपनी एक्टिंग और लुक्स की वजह से बहुत कम समय में ही मौनी ने जबरदस्त फैन फॉलोइंग हासिल कर ली है। इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या दो करोड़ से भी ज्यादा है। उनकी पोस्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में मौनी ने ट्रेडिशनल लुक में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

Trending Videos
Mouni Roy Looks Gorgeous in Red Satin Saree Worth Rs 45500 See Latest Photos
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
रेड साड़ी में ढाया कहर

मौनी ने ये तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। इन फोटोज में मौनी रेड साड़ी में कहर बरपाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस लुक में कुल छह फोटोज शेयर की हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। अपनी बोल्ड अदाओं के लिए पहचानी जाने वाली मौनी के इस देसी अवतार की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि मौनी ने सिंपल रेड साड़ी पर भारी कढ़ाई वाला ब्लाउज कैरी किया है। बताया जा रहा है कि इस साड़ी की कीमत 45 हजार रुपए से ज्यादा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by mon (@imouniroy)

विज्ञापन
विज्ञापन
Mouni Roy Looks Gorgeous in Red Satin Saree Worth Rs 45500 See Latest Photos
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

मौनी के इन फोटोज पर फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने मौनी के इस लुक की तारीफ करते हुए लिखा, ‘आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत सुंदर फोटोज हैं मौनी।’ इसके अलावा ज्यादातर फैंस ने हार्ट इमोजी बनाकर अपना प्यार लुटाया।

Mouni Roy Looks Gorgeous in Red Satin Saree Worth Rs 45500 See Latest Photos
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
बड़े पर्दे पर जल्द आएंगी नजर

टीवी की दुनिया में अलग पहचान बनाने के बाद अब मौनी बॉलीवुड में भी सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ रही हैं। वह जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाली हैं। हाल ही में रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर में उनका लुक सामने आया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन मुख्य किरदार में दिखेंगे। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed