फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय की हीरोइन बनते ही बढ़े मौनी रॉय के भाव, मांग बैठीं हिना खान से ज्यादा फीस, लौट गया निर्माता

Mon, 10 Sep 2018 06:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Sep 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
Mouni Roy Offered Less Pay Than Hina Khan she Rejected web series
hina khan,mouni roy

टीवी की नागिन मौनी रॉय की पहली बॉलीवुड फिल्म गोल्ड बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल साबित हुई है। फिल्म में मौनी के किरदार को भी पसंद किया गया। मौनी रॉय इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र की शूटिंग बुल्गारिया में कर रही हैं। मौनी के पास एक से एक बड़ी फिल्मों के ऑफर हैं और इसीलिए मौनी ने कम फीस में काम करने से सरासर इनकार कर दिया है।

Mouni Roy Offered Less Pay Than Hina Khan she Rejected web series
mouni roy

बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि मौनी ने एक वेब सीरीज से हाथ खींच लिए हैं। जिसकी वजह थी कि उन्हें हिना खान के मुकाबले कम फीस दी जा रही थी। सूत्रों के अनुसार मौनी रॉय को निर्माता एक वेब सीरिज के लिए साइन करने के लिए गया था। लेकिन मौनी ने इतनी ज्यादा फीस मांग ली कि मामला कुछ बना नहीं।

Mouni Roy Offered Less Pay Than Hina Khan she Rejected web series
मौनी रॉय

मौनी ने तीन लाख रुपये प्रति एपिसोड मांग कर उस निर्माता को हैरान कर दिया। मौनी ने ये कहते हुए फीस की डिमांड की कि यदि हिना खान को प्रति एपिसोड ढाई लाख रुपये मिलते हैं तो वे तीन लाख रुपये लेंगी। बता दें हिना खान को 'कसौटी जिंदगी के' रीबूट के लिए कमोलिया का किरदार ऑफर हुआ है इस किरदार के लिए हिना खान 1 एपिसोड के करीब ढाई लाख रुपये ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mouni Roy Offered Less Pay Than Hina Khan she Rejected web series
कानपुर पहुंची मौनी रॉय
छोटे पर्दे की नागिन यानी नागिन के अलावा मौनी ने 'देवों के देव महादेव', जैसे सीरियलों में भी काम किया है और बॉलीवुड में डेब्यू का मौका मिला अक्षय कुमार के साथ ऐसे में मौनी का भाव बढ़ना
तो बनता ही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी के पास 3 बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। मौनी आने वाले समय में ब्रह्मास्त्र, रॉ और मेड इन चाइना में नजर आने वाली हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed