{"_id":"61f224a1ff606a449a47e078","slug":"mouni-roy-wedding-bride-to-be-drops-a-happy-picture-with-suraj-nambiar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mouni Roy Wedding: होने वाले पति संग मौनी रॉय ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, गोवा में लिए सात फेरे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mouni Roy Wedding: होने वाले पति संग मौनी रॉय ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, गोवा में लिए सात फेरे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:28 AM IST
एक्ट्रेस मौनी रॉय आज यानी 27 जनवरी को गोवा में अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। बीते दिन मौनी रॉय की मेहंदी और हल्दी की रस्म हुई। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने होने वाले पति सूरज नांबियार के साथ एक रोमांटिक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में दूल्हा दुल्हन बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
मौनी रॉय शादी
- फोटो : Instagram
तस्वीर में रोमांटिक हुआ कपल
इस तस्वीर को साझा करते हुए मौनी ने लिखा- मेरा सबकुछ इसके साथ ही उन्होंनेॐ नमः शिवायः भी लिखा है। इस तस्वीर में मौनी लाल रंग के सूट में नजर आ रही हैं वहीं सूरज ने सफेद रंग का कुर्ता पहना हुआ है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स मौनी की इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Mouni Roy Wedding
- फोटो : Instagram
बुधवार को हुई हल्दी और मेहंदी की रस्म
बीते रोज टीवी के कई सितारे सूरज नांबियार और मौनी रॉय की मेहंदी और हल्दी की रस्म में पहुंचे थे। इस लिस्ट में अर्जुन बिजलानी, आशका गोराडिया और मंदिरा बेदी जैसे सितारों का नाम शामिल है। मौनी की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें अर्जुन बिजलानी और मंदिरा बेदी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
4 of 5
mouni roy, mandira bedi
- फोटो : insta
अपनी मेहंदी में एक्ट्रेस पीले रंग के लहंगे में स्टेज पर बैठी मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक अन्य वाीडियो में एक्ट्रेस मेहंदी लगवाते हुए टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी के साथ हंसती हुई दिखाई दे रही हैं। मौनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मौनी रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
केवल 100 लोग ही होंगे शामिल
मौनी जहां इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं वहीं सूरज इन सभी से दूर एक इनवेस्टमेंट बैंकर हैं। मौनी रॉय सोमवार को गोवा के लिए रवाना हुईं थी, जिसके लिए वह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मौनी और सूरज की शादी में सिर्फ 100 लोग शामिल हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।