फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

70 के दशक की अभिनेत्री मौसमी चटर्जी की बेटी का निधन, लंबे वक्त से थीं बीमार

Fri, 13 Dec 2019 11:14 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 13 Dec 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
Moushumi Chatterjee daughter Payal Sinha Passes Away
Payal Sinha and Moushumi Chatterjee - फोटो : twitter

70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के प्रशंसकों के लिए दुखद खबर है। अभिनेत्री की बेटी पायल का गुरुवार देर रात करीब दो बजे निधन हो गया। पायल जुवेनाइल डायबिटीज से पीड़ित थीं। साल 2017 से उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि बीते साल नवंबर में मौसमी चटर्जी ने दामाद पर बेटी का ध्यान न रखने का आरोप लगाया था। 

Moushumi Chatterjee daughter Payal Sinha Passes Away
Moushumi Chatterjee - फोटो : twitter

मौसमी ने साल 2010 में पायल की बिजनेसमैन डिकी सिन्हा से शादी की थी। मौसमी के पति जयंत मुखर्जी, उनकी बेटी पायल और दामाद डिकी तीनों एक ही कंपनी के डायरेक्टर थे। साल 2016 में उनके बीच विवाद हुआ और आपस में दूरियां आ गई थीं। 

Moushumi Chatterjee daughter Payal Sinha Passes Away
Moushumi Chatterjee - फोटो : social media

इसके बाद मौसमी को बेटी की तबीयत खराब की जानकारी मिली। इसके बाद अभिनेत्री ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। इस याचिका में अभिनेत्री ने कहा था कि बेटी की तबीयत खराब है और हमें मिलने भी नहीं दिया जा रहा। इसके साथ ही उसका ध्यान भी नहीं रखा जा रहा है। दाखिल याचिका के मुताबिक,  '28 अप्रैल 2018 को पायल को अस्पताल से घर लाया गया था। पति डिकी ने देखभाल के लिए नर्स रखी। डॉक्टर ने पायल को फिजियोथेरेपी और डाइट का ध्यान रखने को कहा था। इसे फॉलो नहीं किया जा रहा। डिकी ने दोनों ही चीजों का ध्यान नहीं रखा। यहां तक कि स्टाफ की पेमेंट भी बंद कर दी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Moushumi Chatterjee daughter Payal Sinha Passes Away
Moushumi Chatterjee - फोटो : file photo

'देखभाल करने वाली नर्स भी चली गई। पायल की मेडिकल रिपोर्ट भी डिकी ने हमें देने से इनकार कर दिया। बेटी की तबीयत से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। यहां तक कि मिलने भी नहीं दिया जाता।' मौसमी चटर्जी के वकील ने उस वक्त कहा था- 'मौसमी और जयंत पायल की तबीयत को लेकर काफी परेशान हैं। डिकी बिल्कुल भी मदद नहीं कर रहे।' 

विज्ञापन
Moushumi Chatterjee daughter Payal Sinha Passes Away
Moushumi Chatterjee - फोटो : file photo

इस मामले को लेकर 20 नवंबर को खार पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी। शिकायत में तुरंत कार्यवाई करते हुए पायल की जिंदगी बचाने की अपील की थी। आपको बता दें, मौसमी चटर्जी ने साल 1967 बंगाली फिल्म 'बालिका वधू' से फिल्मों में डेब्यू किया था। जबकि हिंदी सिनेमाजगत की पहली फिल्म 'अनुराग' थी जो कि साल 1972 में रिलीज हुई थी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed