हर एक नया साल सिनेमा जगत के लिए कुछ खास छोड़ कर जाता है। साल 2019 में भी हिंदी फिल्म जगत में कुछ सकारात्मक ट्रेंड देखने को मिले। इस साल ढेरों महिला प्रधान फिल्में रिलीज हुईं जिनमें एक तरफ अभिनेत्रियों ने अपनी अदाकारी से वाह-वाही बटोरी तो वहीं दूसरी तरफ यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी सफल साबित हुईं। साल की शुरूआत झांसी की रानी की कहानी पर बनी फिल्म मणिकर्णिका से हुई और समापन हुआ महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले अपराधी को पकड़ने पर बनी फिल्म मर्दानी 2 से। अगली स्लाइड्स में पढ़िए जानकारी इस साल रिलीज हुई महिला किरदार प्रधान खास फिल्मों के बारे में।
Year Ender 2019: मर्दानी 2 से पहले इन अभिनेत्रियों ने छोड़ी महिला प्रधान फिल्मों से छाप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिकर्णिका (जनवरी 2019)
कंगना रनौत अभिनीत और निर्देशित यह फिल्म इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई। यह फिल्म झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर आधारित है। फिल्म में कंगना ने रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभाया है। रिलीज से पहले ही यह फिल्म अपने कुछ अंदरूनी मसलों के कारण विवादों में रही। वहीं रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली। कंगना रनौत इस फिल्म की निर्देशक रहीं और फिल्म निर्माण कंपनी जी स्टूडियो ने इसे पूरी दुनिया में रिलीज किया।
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा (फरवरी 2019)
इस फिल्म में सोनम कपूर और अनिल कपूर पहली बार साथ नजर आए। फिल्म में राजकुमार राव भी मुख्य भूमिका में हैं। वैसे तो फिल्म में दो बड़े अभिनेताओं की मौजूदगी रही लेकिन फिल्म अपने नाम से लेकर विषय और अपनी कहानी के चलते पूरी कहानी सोनम कपूर के इर्द-गिर्द घूमती नजर आई। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
बदला (मार्च 2019)
शाहरुख खान के रेड चिलीज प्रोडक्शन की कम बजट में बनी इस फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू नजर आ रहे हैं। फिल्म में तापसी एक कत्ल के इल्जाम में फंस जाती हैं जिससे बचने के लिए वह अमिताभ बच्चन की मदद मांगने पहुंचती हैं। फिल्म की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग काफी शानदार रही।
मिशन मंगल (अगस्त 2019)
पहली ही कोशिश में इसरो के मंगल पहुंचने की कहानी को जगन शक्ति निर्देशित इस फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म में मुख्य अभिनेता के तौर पर तो सिर्फ अक्षय कुमार थे लेकिन बाकी मुख्य किरदारों में विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हारी और नित्या मेनन नजर आईं। मार्स मिशन में महिलाओं का अहम योगदान था और इस फिल्म में भी यही तथ्य पेश किया गया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। फिल्म को बेचने के लिए अक्षय कुमार के नाम का सहारा लेने के लिए इसकी काफी आलोचना हुई।