{"_id":"677ccf58051471ea770c199d","slug":"movie-release-2025-fateh-phule-dhadak-2-loveyapa-deva-emergency-film-will-be-released-from-january-to-april-2025-01-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Movies 2025: साल 2025 लाया है एंटरटेनमेंट का शानदार डोज, जनवरी से अप्रैल तक रिलीज होंगी ये धासू फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Movies 2025: साल 2025 लाया है एंटरटेनमेंट का शानदार डोज, जनवरी से अप्रैल तक रिलीज होंगी ये धासू फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:23 PM IST
सार
इस साल 2025 में सिनेमाप्रेमियों के लिए एंटरटेनमेंट का शानदार डोज आने वाला है। साल की बेहतरीन फिल्मों का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है। आइए आपको बताते हैं इस साल जनवरी से अप्रैल तक रिलीज होने वाली खबरों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 4
साल 2025 में रिलीज हुई फिल्में
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साल 2025 में आने वाली शानदार फिल्मों की घोषणा हो गई है। इस साल बॉक्स ऑफिस पर अनुराग कश्यप की फिल्म 'कैनेडी', कंगना की 'इमरजेंसी' और सोनू सूद की 'फतेह' शामिल हैं। जी स्टूडियो की इस लिस्ट में 'गेम चेंजर' भी शामिल है, फिल्म और तमिल भाषा में इस साल रिलीज होने वाली है। फिल्म में कियारा आडवाणी और रामचरण नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही 'लवयापा' फिल्म भी इस साल ही रिलीज होने वाली है। तेलुगु फिल्म 'ब्यूटी' और तमिल फिल्म 'किंग्स्टन' भी इस साल सिनेमाघरों में आने वाली है।
2 of 4
देवा में नजर आएंगे शाहिद
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
जनवरी में आएंगी ये फिल्में
साल 2025 सिनेमा प्रेमियों के लिए खास सौगात लेकर आया है। इस साल जनवरी में सोनू सूद की फतेह 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। वहीं, राम चरण की गेम चेंजर भी 10 जनवरी को ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। साल 1975 से साल 1977 तक 21 महीनों के लिए इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल पर बनी फिल्म 'इमरजेंसी' 17 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कंगना रनौत भी नजर आने वाली हैं। इसके बाद शाहिद कपूर अभिनीत एक्शन थ्रिलर 'देवा' 31 जनवरी को रिलीज होगी।
फरवरी में रिलीज होंगी ये फिल्में
अभिनेत्री खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' इस साल 7 फरवरी को रिलीज होने वाली है। तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'धड़क 2' इस साल 28 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इन फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मार्च और अप्रैल में होगी इन फिल्मों की रिलीज
तेलुगु फिल्म 'ब्यूटी' और तमिल फिल्म किंग्स्टन' और तमिल फिल्म 'नीलाई वरुण' भी मार्च में रिलीज होने वाली है। ऐतिहासिक कहानी 'फुले', जिसमें प्रतीक गांधी और पत्रलेखा मुख्य भूमिका में हैं, 11 अप्रैल को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।