फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा, गैलेक्सी की बालकनी में लगाए गए बुलेटप्रूफ ग्लास, जानें पूरी अपडेट

Tue, 07 Jan 2025 12:18 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 07 Jan 2025 12:18 PM IST
सार

मुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। कुछ दिनों से सलमान खान के घर गैलेक्सी अपॉर्टमेंट में काम चल रहा था। अब उनकी बालकनी की तस्वीरें सामने आई है। इस वीडियो में बालकनी को बुलेटप्रूफ ग्लास से सुरक्षित दिखाया गया है।
 

विज्ञापन
Salman Khan Galaxy apartment security increased further gets new bulletproof glass installed in balcony report
सलामन के गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पिछले कुछ महीनों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह से सुपरस्टार दबंग के घर, गैलेक्सी अपार्टमेंट की खिड़कियों की सुरक्षा करते हुए कर्मचारी दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है की सलमान खान की घर की बालकनी में सुरक्षा को बढ़ाया जा रहा है। बालकनी को बुलेटप्रूफ ग्लास से सुरक्षित किया गया है।

 
Salman Khan Galaxy apartment security increased further gets new bulletproof glass installed in balcony report
बालकनी में लगाए गए बुलेटप्रूफ ग्लास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आज 7 जनवरी 2025 को सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर कुछ कर्मचारियों को काम करते साफ देखा जा सकता है। कैसे यह सभी सलमान की सुरक्षा के लिए घर की बालकनी में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाते दिखाई दे रहे हैं। बालकनी को चारों तरफ से नीले बुलेटप्रूफ ग्लास से ढका हुआ देखा जा सकता है।
 
Salman Khan Galaxy apartment security increased further gets new bulletproof glass installed in balcony report
गैलेक्सी अपार्टमेंट पर कुछ कर्मचारी काम करते नजर आ रहे हैं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुरक्षा चिंताओं के बीच सलमान खान भारी सुरक्षा घेरे में सार्वजनिक रूप से दिखाई दे रहे हैं। सुपरस्टार, हाल ही में गुजरात के जामनगर गए थे, जहां उन्होंने अंबानी परिवार के घर पर दोस्तों और परिवार के साथ शानदार तरीके से अपना 59वां जन्मदिन मनाया गया।
Rajinikanth-Coolie: रजनीकांत के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, कुली पर आया नया अपडेट कर देगा उन्हें खुश

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Galaxy apartment security increased further gets new bulletproof glass installed in balcony report
सलमान खान का गैलेक्सी अपार्टमेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि उनका काम प्रभावित ना हो। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वह रश्मिका मंदाना के साथ अपनी आगामी फिल्म सिकंदर की अंतिम शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। आखिरी शेड्यूल कथित तौर पर 10 जनवरी को मुंबई में शुरू होगा। सिकंदर को ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
Hrithik Roshan: 2025 में ऋतिक रोशन की आने वाली हैं कई फिल्में? वॉर 2 में कियारा-जूनियर एनटीआर के साथ आएंगे नजर
विज्ञापन
Salman Khan Galaxy apartment security increased further gets new bulletproof glass installed in balcony report
सिकंदर में नजर आएंगे सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
काम की बात करें तो सिकंदर के आधिकारिक टीजर ने दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है और दबंग के प्रशंसक सिकंदर से जुड़ी अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसमें सलमान को एक्शन से भरपूर अवतार में दिखाया जाएगा। सिकंदर में सलमान के अलावा सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी भी शामिल हैं। सिकंदर, साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रस्तुत और एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित फिल्म है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed