सब्सक्राइब करें

Movie Release This Week: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्रिसमस पर इन 17 फिल्मों में होने जा रही है जबरदस्त टक्कर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 19 Dec 2022 02:46 PM IST
विज्ञापन
Movie Release This Week Cirkus laththi hindi Tamil telugu other language will release in December forth week
सर्कस और लाठ्ठी - फोटो : सोशल मीडिया

सिने-प्रेमियों के लिए दिसंबर का महीना ठीक-ठाक रहा है। अब महीने के चौथे हफ्ते में एक साथ कई फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इन फिल्मों में हॉरर, रोमांस के साथ एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगता दिखाई देगा। सोमवार से शुरू हो रहे इस पूरे हफ्ते में हिंदी के साथ अन्य भाषाओं की भी कई बेहतरीन फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। तो चलिए बिना देर किए एक नजर डालते हैं इस हफ्ते 19 से 25 दिसंबर रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट पर...



 

Movie Release This Week Cirkus laththi hindi Tamil telugu other language will release in December forth week
सर्कस - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी में रिलीज होने जा रही रणवीर सिंह की यह फिल्म
इस हफ्ते हिंदी भाषा में केवल एक फिल्म रिलीज होने वाली है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सर्कस' है, जो कि कॉमेडी और मस्ती से भरपूर है। इसी के साथ 22 दिसंबर को तमिल डायरेक्टर ऐ विनोथ कुमार की पैन इंडिया फिल्म 'लाठ्ठी' भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें: शादी में मिला था ‘दद्दू’ को पहली फिल्म का ऑफर, हीरो से ज्यादा रहती थी ओम प्रकाश की डिमांड
Movie Release This Week Cirkus laththi hindi Tamil telugu other language will release in December forth week
अन्नी मांची सकुनामुले और धमाका - फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगु में लगेगा चौका
तेलगु सिनेमा के लिए यह पूरा हफ्ता काफी दमदार होने वाला है। इस हफ्ते 21 दिसंबर को तेलुगू भाषा की चार फिल्में रिलीज होने जा रही है। इन फिल्मों में 'अन्नी मांची सकुनामुले','धमाका', '18 पेजेस', 'वेधा' है।

यह भी पढ़े: दीपिका पादुकोण ने किया फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण, ड्रेस ने खींचा सबका ध्यान
विज्ञापन
विज्ञापन
Movie Release This Week Cirkus laththi hindi Tamil telugu other language will release in December forth week
अगिलन और वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

तमिल में होगी भिड़ंत
इस हफ्ते तमिल बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी यानी यह हफ्ता तमिल दर्शकों के लिए काफी शानदार रहने वाला है। जिनमें 'कनेक्ट', 'अगिलन', 'थुनिवु प्री-रिलीज सेलिब्रेशन: ब्लाइंड डेट विद अजीत' और तमिल डायरेक्टर ऐ विनोथ कुमार की पैन इंडिया फिल्म 'लाठ्ठी' जो कि तमिल भाषा समेत हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होने जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: इन सितारों ने कैमियो रोल के लिए चार्ज किए करोड़ों रुपये, अक्षय-अजय की फीस जान उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
Movie Release This Week Cirkus laththi hindi Tamil telugu other language will release in December forth week
थुरामुखम और होसा दिनाचारी - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ और मलयालम में होगी टक्कर
इस हफ्ते मलयालम और कन्नड़ बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। यानी यह हफ्ता मलयालम दर्शकों के लिए काफी मजेदार होने वाला है। जिनमें मलयालम भाषी फिल्म, 'थुरामुखम', 'कापा', 'नालाम मुरा', 'जैस्पर' रिलीज होगी। तो वहीं, 23 दिसंबर को कन्नड़ भाषा में एक फिल्म 'होसा दिनाचारी' रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें:फुटबॉलर वेन रूनी पर चढ़ा डीडीएलजे का खुमार, फीफा में शाहरुख खान के साथ किया आइकॉनिक पोज  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed