सब्सक्राइब करें

Movie Release This Week: ब्रह्मास्त्र के बाद हिंदी सिनेमा का सहारा ये फिल्में, इस हफ्ते दस्तक देंगी 35 मूवीज

एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 13 Sep 2022 10:26 AM IST
विज्ञापन
movie release this week khalli balii hindi tamil telugu gujarati kannada and other language films in theatres
इस हफ्ते रिलीज होंगी 35 फिल्में - फोटो : Social Media

फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए सितंबर का तीसरा हफ्ता धमाकेदार होने वाला है क्योंकि इसमें पूरी तरह से एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जहां पिछले हफ्ते इस साल हिंदी भाषा की सबसे बड़ी ओपनर, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज हुई थी, वहीं इस हफ्ते भी कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। इस हफ्ते हिंदी में धर्मेंद्र पाजी से लेकर प्रकाश झा जैसे प्रतिभावान सितारों की फिल्में रिलीज होने वाली हैं। लेकिन इनके साथ ही अन्य भाषाओं में गजब की मूवीज देखने को मिलेगीं। चलिए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं....

Trending Videos
movie release this week khalli balii hindi tamil telugu gujarati kannada and other language films in theatres
हिंदी में सात फिल्में - फोटो : Social Media

हिंदी में सात फिल्में
पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने हिंदी सिनेमा की डूबती नैया को जैसे तैसे करके बचा लिया है। अयान मुखर्जी निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। ऐसे में इस हफ्ते रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कमाई की उम्मीद है। इस हफ्ते हिंदी सिनेमा की पूरी सात फिल्में रिलीज होने वाली हैं। सातों फिल्में 16 सितंबर को ही रिलीज होने जा रही हैं। इन फिल्मों में दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र स्टारर 'खली बली', 'मिडिल क्लास लव', 'जहां चार यार', 'मट्टू की साइकिल', 'सिया', 'सरोज का रिश्ता' और 'धागे' रिलीज होने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
movie release this week khalli balii hindi tamil telugu gujarati kannada and other language films in theatres
तेलुगू में आठ - फोटो : Social Media

तेलुगू का डबल चौका
तेलुगू भाषा में इस हफ्ते आठ धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आठ फिल्मों की रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर तेलुगू इंडस्ट्री का जोर रहने वाला है। 'नेनु मीकू बागा कवलसिना वादिनी', 'आ अम्मयी गुरिंची मीकू चेप्पली', 'नेनु सी/ओ नुव्वु', 'सिनम', 'K3 कोटिकोककाड़ू', 'अम अहा', 'साकिनी डाकिनी', 'इक्षु' सिनेमाघरों में 16 सितंबर को रिलीज होंगी।

movie release this week khalli balii hindi tamil telugu gujarati kannada and other language films in theatres
तमिल में तीन - फोटो : Social Media

तमिल में तीन
इस हफ्ते सिनेमाघरों में तमिल की तीन फिल्में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। जिनमें से 'वेन्धु थानिंधथु कादु', 'एगिलानो' 15 सितंबर को रिलीज होंगी, वहीं 'रेंडागाम' 16 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन
movie release this week khalli balii hindi tamil telugu gujarati kannada and other language films in theatres
हॉलीवुड में दो - फोटो : Social Media

हॉलीवुड में दो
हॉलीवुड की इस हफ्ते तीन धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स', 'वेयर द क्रावडाड्स सिंग' ये दोनों ही फिल्में 16 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed