फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movie Release This Week: सिनेमाघरों में इस हफ्ते रिलीज होंगी 29 फिल्में, हिंदी में एक साथ आठ मूवी देंगी दस्तक

Mon, 07 Nov 2022 07:42 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 07 Nov 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
Movie Release This Week Samantha Yashoda Amitabh Unchai hindi tamil telugu other language films in november
ऊंचाई, यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया

नवंबर का पहला हफ्ता यूं तो अपने साथ हिंदी सिनेमा की तीन फिल्में लेकर आया था, जिनसे काफी उम्मीदें थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर तीनों ही फिल्मों का हाल बेहाल रहा, जिसने सभी को निराश कर दिया है। यह हफ्ता भी फिल्मों की कमाई के लिहाज से बेहद ही निराशाजनक रहा है। यह फिल्में पहले ही हफ्ते में बहुत ही सुस्त ढंग से कमाई कर रही हैं। जहां इन फिल्मों का कमाई करना पहले ही मुश्किल हो रहा है, वहीं नवंबर के दूसरे हफ्ते में इनका सफर और कठिन बनाने के लिए एक साथ कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आइए जानते हैं, इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट.....

Movie Release This Week Samantha Yashoda Amitabh Unchai hindi tamil telugu other language films in november
ऊंचाई, यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी में एक साथ रिलीज होंगी आठ फिल्में
इस हफ्ते 11 नवंबर को सिनेमाघरों में हिंदी में पूरी आठ फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जिनमें दो फिल्में एक-दूसरे को जबरदस्त टक्कर देती नजर आएंगी। क्योंकि इन दोनों फिल्मों में बड़े-बड़े स्टार्स मौजूद हैं। इनमें से एक जहां साउथ की बेहतरीन अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की 'यशोदा' है, वहीं दूसरी बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर की फिल्म 'ऊंचाई' है। इनके अलावा, 11 नवंबर को रितेश देशमुख की 'मिस्टर मम्मी', 'अंत द एंड', 'थाई मसाज', 'रॉकेट गैंग', 'करतूत' और 'बधाई हो बेटी हुई है' रिलीज हो रही है।

Movie Release This Week Samantha Yashoda Amitabh Unchai hindi tamil telugu other language films in november
तेलुगू में दो फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

तेलुगू में दो फिल्में
'यशोदा' के अलावा, इस हफ्ते तेलुगू भाषा में सिर्फ एक फिल्म रिलीज हो रही हैंं। इस हफ्ते तेलुगू सिनेमा का खुमार बॉक्स ऑपिस पर कम रहने वाला है। इस हफ्ते 11 नवंबर को 'माधी' सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।
Monday Flashback: जब रीना रॉय की वजह से रेखा ने सेट पर किया था खूब हंगामा, प्रोड्यूसर के सामने रख दी थी शर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Movie Release This Week Samantha Yashoda Amitabh Unchai hindi tamil telugu other language films in november
तमिल में चार फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

तमिल में लगेगा चौका
तमिल भाषा में भी इस हफ्ते 'यशोदा' के साथ ही तीन और फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। इनमें 'आगिलन', 'गिला आयलैंड' और 'पैरोल' का नाम शामिल है। चारों ही फिल्में 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं।
South Actress: तापसी पन्नू से लेकर सामंथा रुथ प्रभु तक, जब विवादित बयानों से चर्चा में आईं साउथ अभिनेत्रियां

विज्ञापन
Movie Release This Week Samantha Yashoda Amitabh Unchai hindi tamil telugu other language films in november
कन्नड़ में पांच फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ में पांच फिल्में
वहीं, इस हफ्ते कन्नड़ सिनेमा की पांच फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इसमें एक्शन थ्रिलर फिल्म 'यशोदा','राना', 'ओ कन्नड़ा', कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'दिलपसंद' और पांचवी फिल्म 'यैलो गैंग्स' है। यह पांचों फिल्में 11 नवंबर को रिलीज हो रही हैं।
Alia Bhatt: आलिया के मां बनने पर रणबीर की क्रश ने दी बधाई, पोस्ट पर कमेंट कर गैल गैडोट ने लिखी यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed