फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anurag Kashyap: विजय माल्या की भूमिका निभाएंगे अनुराग कश्यप, शूटिंग मुंबई में इसी महीने से

Mon, 07 Nov 2022 07:31 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Mon, 07 Nov 2022 07:31 PM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap will play role of Vijay Mallya in File No 323 film shooting will start this month
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'अकीरा' में दमदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा चुके बॉलीवुड के जाने माने निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप एक बार फिर अभिनय में अपने जलवे दिखाने जा रहे हैं।  इस बार वह देश के भगोड़े उद्योगपति विजय माल्या की भूमिका में नजर आएंगे। 'शिवाजी', 'अपरचित' और '2.0' जैसी फिल्मों में दक्षिण भारत के मशहूर निर्देशक शंकर के सहायक रहे कार्तिक ने अनुराग को अपनी फिल्म में ये रोल दिया है।

KRK: शाहरुख से माफी मांगने के बाद अब फिर बदले केआरके के सुर, 'जवान' को लेकर कसा तंज

Anurag Kashyap will play role of Vijay Mallya in File No 323 film shooting will start this month
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक की तैयारी विजय माल्या के केस को लेकर फिल्म 'फाइल नंबर 323' बनाने की है। जानकारी के मुताबिक कार्तिक इस फिल्म में विजय माल्या की भूमिका के लिए अनुराग कश्यप से कई दौर की बात हो चुकी है और सब कुछ ठीक रहा हो अनुराग कश्यप को लेकर वह फिल्म की शूटिंग इसी महीने शुरू कर देंगे। फिल्म 'फाइल नंबर 323' भारत में आर्थिक भगोड़ों की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है।
 

Movie Release This Week: सिनेमाघरों में इस हफ्ते रिलीज होंगी 29 फिल्में, हिंदी में एक साथ आठ मूवी देंगी दस्तक

Anurag Kashyap will play role of Vijay Mallya in File No 323 film shooting will start this month
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के निर्माण से जुड़े सूत्र बताते हैं कि फिल्म 'फाइल नंबर 323' में विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी जैसे शीर्ष व्यवसायियों द्वारा वास्तविक जीवन में किए गए घोटालों को दिखाया जाएगा। हालांकि फिल्म की मुख्य कहानी विजय माल्या पर ही केंद्रित रहेगी  और इसमें विजय माल्या के जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं को दिखाया जाएगा। इनमें उनकी शाही उड़ानों, चार्टर्ड हवाईजहारों में होने वाली पार्टियों और विवादों को एक मसालेदार फिल्म की तरह पेश किया जाएगा। 

Raj Kumar Rao Exclusive: राजकुमार राव का धमाकेदार खुलासा, ‘मैंने अब तक साइन नहीं की है ‘स्त्री’ की सीक्वल’

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap will play role of Vijay Mallya in File No 323 film shooting will start this month
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक फिल्म  की शूटिंग 20 नवंबर से मुंबई में शुरू होगी। इसके फिल्म की यूनिट यूके सहित विभिन्न यूरोपीय देशों में फिल्म की शूटिंग करेगी। फिल्म में नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के किरदारों के लिए भी कुछ चर्चित नाम तलाशे जा रहे हैं। फिल्म 'फाइल नंबर 323' अगले साल यानी 2023 में रिलीज होगी। 
 

Hostel Daze 3: फिर दिखेगी कॉलेज लाइफ से जूझते छह दोस्तों की कहानी, जानें कब और कहां देख सकेंगे सीरीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed