फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Phone Bhoot BO Collection: न तो हंसा और न ही डरा पा रही है 'फोन भूत', चौथे दिन भी गिरा कमाई का आंकड़ा

Mon, 07 Nov 2022 06:58 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 07 Nov 2022 06:58 PM IST
विज्ञापन
phone bhoot box office collection day 4 katrina kaif ishaan khatter siddhant chaturvedi starrer film
फोन भूत - फोटो : social media

इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्मों की टक्कर हुई थी। ये टक्कर थी जाह्नवी कपूर की मिली, सोनाक्षी सिन्हा की डबल एक्स एल और कटरीना कैफ की फोन भूत। तीनों ही फिल्में सिनेमाघरों में फुस्स साबित हो रही हैं। कटरीना कैफ की फिल्म फोन भूत की बात करें तो इस फिल्म में वह पहली बार सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आई हैं। हालांकि टिकट खिड़की पर फिल्म की हालत बेहद खराब है।

 
phone bhoot box office collection day 4 katrina kaif ishaan khatter siddhant chaturvedi starrer film
फोन भूत रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कटरीना कैफ स्टारर फिल्म फोन भूत 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के जरिए कटरीना कैफ ने काफी साल के बाद वापसी की है। मकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म बढ़िया कलेक्शन करेगी, क्योंकि कुछ दिन पहले रिलीज हुए इसके ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, लेकिन पहले दिन से ही मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। 

इसे भी पढ़ें- One Take Films: कंपटीशन में सबसे ज्यादा बार पूछा गया इस फिल्म पर सवाल, पढ़िए नौ और वन टेक फिल्मों के बारे में

phone bhoot box office collection day 4 katrina kaif ishaan khatter siddhant chaturvedi starrer film
फोन भूत - फोटो : सोशल मीडिया

फोन भूत का चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। जिस सुस्त रफ्तार से फिल्म की कमाई है, उस हिसाब से तो इस फिल्म का बजट निकालना भी मुश्किल लग रहा है। ओपनिंग डे पर सिर्फ 2.05 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन 2.75 करोड़ का कारोबार किया। तीसरे दिन फोन भूत सिर्फ 3.05 करोड़ पर ही सिमट गई। वहीं चौथे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार सोमवार को इस फिल्म ने सिर्फ 1.45 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म का कुल कारोबार 9.30 करोड़ रुपये हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
phone bhoot box office collection day 4 katrina kaif ishaan khatter siddhant chaturvedi starrer film
फोन भूत - फोटो : इंस्टाग्राम

4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को गुरमीत ने डायरेक्ट किया है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसे निर्मित किया गया है। बता दें कि मेकर्स ने फिल्म को देशभर में करीब 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है, जबकि विदेशों में ये फिल्म 500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed