फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movie Release This Week: इस हफ्ते बॉलीवुड नहीं बल्कि साउथ का दिखेगा दम,हॉलीवुड की भी रिलीज होगी ये बड़ी फिल्म

Tue, 02 Aug 2022 09:59 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 02 Aug 2022 09:59 AM IST
विज्ञापन
movie release this week sita ramam bimbisara brad pitt bullet train bollywood hollywood films in theaters
सीता रामम, मियामी टू न्यूयॉर्क, बुलेट ट्रेन - फोटो : social media

जुलाई का महीना बॉलीवुड फिल्मों के लिहाज से कुछ ज्यादा कमाल नहीं रहा। जहां महीने की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्में दर्शकों को सिनेमाघर तक खींचने में कामयाब रही थी, वहीं महीने के अंत तक आते-आते रिलीज हुई फिल्मों में दर्शकों की दिलचस्पी कुछ घटती नजर आई थी। जिसका खामियाजा 'शमशेरा' और 'थैंक यू' जैसी मेगा बजट फिल्मों को उठाना पड़ा। बड़ी स्टार कास्ट से सजी इन फिल्मों की कहानी लोगों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई, जिसके चलते लोगों ने इन्हें सिरे से नकार दिया। ऐसे में अब सिनेप्रेमी अगस्त के महीने में रिलीज होने वाली फिल्मों की तरफ आस लगा कर देख रहे हैं। अगस्त में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है और इसकी शुरुआत महीने के पहले हफ्ते से ही होने जा रही है। आइए जानते हैं कि अगस्त के पहले हफ्ते में बॉलीवुड से लेकर साउथ, हॉलीवुड और अन्य भाषाओं में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।    

movie release this week sita ramam bimbisara brad pitt bullet train bollywood hollywood films in theaters
फिल्म सीता रामम - फोटो : insta

फिल्म का नाम- सीता रामम
कब होगी रिलीज- 5 अगस्त, 2022
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता वैजयंती मूवीज द्वारा प्रस्तुत और हनु राघवपुडी द्वारा निर्देशित साउथ फिल्म 'सीता रामम' एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में दलकीर सलमान, मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और सुमंत मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। बता दें टीवी से निकलर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली मृणाल 'सीता रामम' से अपने एक नए सफर की शुरुआत करने जा रही हैं। इस फिल्म से वह साउथ सिनेमा में कदम रखने वाली हैं। 5 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही यह फिल्म हिंदी समेत तेलुगू, मलयालम और तमिल में रिलीज की जाएगी। 

movie release this week sita ramam bimbisara brad pitt bullet train bollywood hollywood films in theaters
नार का सुर - फोटो : social media

फिल्म का नाम- नार का सुर
कब होगी रिलीज- 5 अगस्त, 2022
अगस्त के पहले हफ्ते में 5 तारीख को रिलीज होने वाली फिल्म 'नार का सुर' की कहानी महिला सशक्तिकरण का संदेश देती है। कुलदीप कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म यूपी के एक साधारण गांव के असाधारण नजरिए को पर्दे तक लाने वाली है। इसकी दिलचस्प कहानी 12 महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो न्याय पाने के लिए संघर्ष करती हैं। 'नार का सुर' में अभिनेत्री दिव्या दत्ता मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
movie release this week sita ramam bimbisara brad pitt bullet train bollywood hollywood films in theaters
मियामी टू न्यूयॉर्क - फोटो : social media

फिल्म का नाम- मियामी टू न्यूयॉर्क
कब होगी रिलीज- 5 अगस्त, 2022
जॉय अगस्टीन के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म 'मियामी टू न्यूयॉर्क' भी 5 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में निहाना मिनाज, निखार कृष्णानी, रोहिणी चंद्रा और जैनेल लैकल मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
movie release this week sita ramam bimbisara brad pitt bullet train bollywood hollywood films in theaters
हरियाणा - फोटो : social media

फिल्म का नाम- हरियाणा
कब होगी रिलीज- 5 अगस्त, 2022 
5 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म 'हरियाणा' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो हरियाणा की संस्कृति को हमारे सामने पेश करती है। फिल्म में तीन भाइयों की कहानी को दिखाया गया है। इस कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आ जाता है जब तीनों को प्यार हो जाता है। इस फिल्म में यश टोंक, अश्लेषा सावंत, मोनिका शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed