फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movie Release This Week: इस हफ्ते तापसी पन्नू की 'दोबारा' समेत रिलीज होंगी 25 फिल्में, यहां देखें पूरी लिस्ट

Tue, 16 Aug 2022 12:09 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 16 Aug 2022 12:09 PM IST
विज्ञापन
Movie Release This Week taapsee pannu dobaaraa dagdi chal 2 amitabh Fakt Mahilao maate 25 films in theaters
दोबारा, दगड़ी चाल 2,फकत महिलाओ माते - फोटो : social media

साल 2022 बड़ी फिल्मों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साल रहा है। इस कई बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज हुई, लेकिन सबको हिट का तमगा नहीं मिला। बहुत सी फिल्मों को लोगों ने सिरे से नकार दिया और उन्हीं में से एक थीं पिछले हफ्ते रिलीज हुई दो बड़े स्टार्स की फिल्में। अगस्त के दूसरे हफ्ते में  सभी को आमिर और अक्षय की फिल्में 'रक्षा बंधन' और 'लाल सिंह चड्ढा' से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन दोनों का हाल बॉक्स ऑफिस पर कैसा है यह सभी जानते हैं। ऐसे में दर्शक अब इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों से अपने मनोरंजन की उम्मीद लगाए बैठे हैं। जहां पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में बॉलीवुड का राज था, वहीं इस बार बॉलीवुड की सिर्फ एक फिल्म ही टिकट खिड़की पर दस्तक देने वाली है। इस हफ्ते कुल मिलाकर 26 फिल्में रिलीज होने वाली है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं, इस हफ्ते आपके मनोरंजन के लिए किस-किस भाषा की कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

Movie Release This Week taapsee pannu dobaaraa dagdi chal 2 amitabh Fakt Mahilao maate 25 films in theaters
दोबारा - फोटो : social media

बॉलीवुड की एक फिल्म होगी रिलीज
इस हफ्ते हिंदी सिनेमा की केवल एक ही फिल्म रिलीज हो रही है। जहां पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में साल का सबसे बड़ा क्लैश देखने को मिला था, वहीं इस हफ्ते हिंदी फिल्मों में एक क्षत्र सिर्फ तापसी पन्नू का राज रहने वाला है। इस हफ्ते 19 अगस्त को तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप की जोड़ी फिल्म 'दोबारा' के साथ सिल्वर स्क्रीन्स पर वापसी करने जा रही है। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें तापसी पन्नू, पावेल गुलाटी, राहुल भट्ट जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।    

Movie Release This Week taapsee pannu dobaaraa dagdi chal 2 amitabh Fakt Mahilao maate 25 films in theaters
नोप, ऑरफन: फर्स्ट किल - फोटो : social media

हॉलीवुड फिल्मों का चौका
हॉलीवुड की इस हफ्ते चार धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में तीन की कहानी जहां हॉरर, थ्रिलर और मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमेगी, वहीं एक बच्चों को आकर्षित करने वाली एनिमेटेड फिल्म होगी। 'नोप', 'ऑरफन- फर्स्ट किल', 'वेयर द क्रावडाड्स सिंग' और 'एकान्स: स्नेक्स अवेक' ये चारों ही फिल्में 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Movie Release This Week taapsee pannu dobaaraa dagdi chal 2 amitabh Fakt Mahilao maate 25 films in theaters
दगड़ी चाल 2, टकाटक 2 - फोटो : social media

मराठी की दो फिल्में
मराठी भाषा की इस हफ्ते दो फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। जिसमें से एक कुख्यात गैंगस्टर अरुण गवली की जिंदगी पर बनी और साल 2015 रिलीज हुई फिल्म 'दगड़ी चाल' का दूसरा पार्ट है। चंद्रकांत कणसे द्वारा निर्देशित 'दगड़ी चाल 2' में अंकुश चौधरी, मकरंद देशपांडे और पूजा सावंत मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'दगड़ी चाल 2' एक्शन फिल्म है, जो 18 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इसके अलावा मराठी में फिल्म 'टकाटक 2' भी 18 अगस्त को ही रिलीज हो रही है। यह कॉलेज के तीन दोस्तों की कहानी है, जो हंसी-मजाक के बीच अपनी लव लाइफ को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Movie Release This Week taapsee pannu dobaaraa dagdi chal 2 amitabh Fakt Mahilao maate 25 films in theaters
थिरुचित्रम्बलम - फोटो : social media

तमिल में एक
अगस्त के तीसरे हफ्ते में सिनेमाघरों में तमिल भाषा की एक ही फिल्म दस्तक देने जा रही है। 18 अगस्त को फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' रिलीज होने वाली है।  निर्देशक मिथरन आर जवाहर के निर्देशन में इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' में साउथ सुपरस्टार धनुष मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनके अलावा इस फिल्म दमदार अभिनेता प्रकाश राज, अभिनेत्री राशि खन्ना भी अहम भूमिका में हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed