{"_id":"5c25eb52bdec22570860b2e8","slug":"movie-thackeray-trailer-launch-in-hindi-and-marathi-dialogue-huts-the-people-feelings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ठाकरे का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में, दक्षिण भारतीयों को आहत करेंगे नवाजुद्दीन के डायलॉग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ठाकरे का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में, दक्षिण भारतीयों को आहत करेंगे नवाजुद्दीन के डायलॉग
Fri, 28 Dec 2018 03:53 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी
Updated Fri, 28 Dec 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui, Thackeray
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुप्रतिक्षित फिल्म 'ठाकरे' का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। फिल्म का ट्रेलर हिंदी और मराठी में जारी किया गया है। वहीं फिल्म में बाल ठाकरे का किरदार निभा रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के डायलॉग को लेकर आपत्ति जताई जा रही है। दरअसल फिल्म के ट्रेलर में नवाजुद्दीन कह रहे हैं, उठाओ लुंगी, बजाओ पुंगी, जिसे दक्षिण भारत के लोगों के खिलाफ कहा जा रहा है।
Nawazuddin Siddiqui
वहीं ट्रेलर में इस डायलॉग के तुरंत बाद उडुपी कॉफी हाउस दिखाया गया है। जिसके बाहर कुछ लोग लुंगी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं लुंगी पहने कुछ लोगों कों विवाद के बाद शीशा तोड़ते हुए भी दिखाया गया है। ट्रेलर में दिखाए गए एक सीन पर भी लोग आपत्ति जता रहे हैं। दरअसल एक सीन में बाल ठाकरे बने नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक दक्षिण भारतीय व्यक्ति से रास्ते में टकरा जाते हैं।
Nawazuddin Siddiqui
उस सीन में एक पुरुष नवाज से कहता है दिखाई नहीं देता आपको। इसकी प्रतिक्रिया में नवाज अपना जूता निकालने की कोशिश में नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म में बोले गए डायलॉग 'उठाओ लुंगी बजाओ पुंगी' पर दक्षिण भारतीय फिल्मों के कलाकारों ने भी फिल्म को लेकर आपत्ति जताई है। वहीं कुछ लोगों ने फिल्म के ट्रेलर की काफी तारीफ भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Thackeray
नवाजुद्दीन की एक्टिंग को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अभिनेता सिद्दार्थ ने कहा है, फिल्म में नवाजुद्दीन उठाओ उठाओ लुंगी बजाओ पुंगी बोल रहे हैं, जो कि एक गलत सभ्यता को दर्शाता है। सिद्धार्थ ने ट्विटर पर लिखा है, ‘फिल्म में नवाज़ुद्दीन उठाओ लुंगी बजाओ पुंगी बोल रहे हैं, जो स्पष्ट रूप से दक्षिण भारतीयों का अपमान है।
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui, Thackeray
- फोटो : amar ujala
सिद्दार्थ कहते हैं कि हमें फिल्म में किसी भी प्रकार की गलत बातों को नहीं दिखाना चाहिए। सिद्दार्थ तमिल, तेलुगू और मलयालम सहित कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं वह आमिर खान की सुपरहिट फिल्म रंग दे बसंती में भी नजर आ चुके हैं। वहीं साल 2013 में वह फिल्म चश्म ए बद्दूर में भी काम कर चुके हैं।