फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movie Release This Week: सिनेप्रेमियों के लिए खास होगा हफ्ता, ये 30 फिल्में सिनेमाघरों में देंगी दस्तक

Mon, 06 Feb 2023 08:27 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 06 Feb 2023 08:27 AM IST
विज्ञापन
Movie This Week Shiv Shastri Balboa The Tenant hindi tamil other languages films will release in February
होंदिसी बारेविरी और दिसंबर 24 - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेप्रेमियों के लिए जनवरी का बीता हुआ हफ्ता बेहद जबर्दस्त रहा। 'पठान' बन चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर शाहरुख खान की वापसी ने धमाल मचा दिया। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर यह फिल्म अभी तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। साथ ही, अभी तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनकर उभरी। पठान का कलेक्शन हर दिन हैरान कर रहा है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। इसी बात पर दिल और पॉपकॉर्न थामकर बैठिए... सोमवार से शुरू हो रहे फरवरी के दूसरे हफ्ते की शुरुआत धमाकेदार होने वाली है। इस हफ्ते एक साथ कई फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। तो चलिए बिना देर किए एक नजर डालते हैं 6 फरवरी से 13 फरवरी तक रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट पर...

Movie This Week Shiv Shastri Balboa The Tenant hindi tamil other languages films will release in February
शिव शास्त्री बलबोआ और द टेंनेंट - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी में रिलीज होने जा रही हैं ये फिल्में
इस हफ्ते बॉलीवुड में तीन बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हैं। ये तीनों फिल्में एक-दूसरे को जबर्दस्त टक्कर देती नजर आएंगी, क्योंकि इन दोनों फिल्मों में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स मौजूद हैं। फिल्म 'शिव शास्त्री बलबोआ' में सुपर स्टार अभिनेता अनुपम खेर और अभिनेत्री नीना गुप्ता के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिलेगी। अजय वेणुगोपाल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अनुपम खेर, नीना गुप्ता के अलावा जुगल हंसराज, शारिब हाशमी और नरगिस फाखरी भी नजर आएंगे। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर फिल्म 'द टेंनेंट' से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म में शमिता शेट्टी के साथ स्वानंद किरकिरे, शीबा चड्ढा और अतुल श्रीवास्तव जैसे मंझे हुए कलाकार हैं। तीनों फिल्में 10 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: मां-पत्नी के विवाद से परेशान हुए नवाजुद्दीन, आलीशान घर छोड़ होटल में रहने को मजबूर

Movie This Week Shiv Shastri Balboa The Tenant hindi tamil other languages films will release in February
ब्रेकआउट और चढ़ी गैंग तमाशा - फोटो : सोशल मीडिया

तेलुगू में होगा घमासान
इस हफ्ते तेलुगू भाषा की सात फिल्मों के बीच घमासान देखने को मिलेगा। इनमें फिल्म 'अमिगोस', 'पॉपकॉर्न', 'चढ़ी गैंग तमाशा', 'आईपीएल (इट्स पूर लव)', 'ब्रेकआउट' 'सिरिमल्ले पुव्वा' और 'अल्लान्था दूराना' फिल्में शामिल हैं, जो एक साथ रिलीज होंगी।

यह भी पढ़ें: ओटीटी पर 'भौकाल' दिखाएंगी वाणी कपूर और केआरके के निशाने पर कपिल शर्मा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Movie This Week Shiv Shastri Balboa The Tenant hindi tamil other languages films will release in February
19.20.21 और लॉन्ग ड्राइव - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ भाषा में भी तगड़ी भिड़ंत 
इस हफ्ते कन्नड़ भाषा की सात फिल्मों के बीच घमासान देखने को मिलेगा। बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत सिर्फ हिंदी और तेलुगू भाषाओं की फिल्मों के बीच ही नहीं, बल्कि इस हफ्ते सिनेमाघरों में कन्नड़ की सात फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इनमें फिल्म '19.20.21', 'लॉन्ग ड्राइव', 'रंगीन रातें', 'रुपाई', 'होंदिसी बारेविरी', 'ओन्दनोंदु कालादाल्ली' और 'दिसंबर 24' रिलीज होने जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: अब रॉकी भाई से टक्कर लेने निकला पठान, जानें 12वें दिन फिल्म ने की कितनी कमाई

विज्ञापन
Movie This Week Shiv Shastri Balboa The Tenant hindi tamil other languages films will release in February
अ मैन कॉल्ड ओटो और मैजिक माइक लास्ट डांस - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड में होंगी ये तीन फिल्में

इस हफ्ते सिनेमाघरों में हॉलीवुड की तीन फिल्में रिलीज होने वाली है। इनमें 'अ मैन कॉल्ड ओटो', 'द फबेल्मेंस', और 'मैजिक माइक लास्ट डांस' फिल्में एक साथ 10 फरवरी को रिलीज होंगी।

यह भी पढ़ें: उर्फी जावेद ने हेयर स्टाइलिस्ट के साथ की ऐसी हरकत, बोलीं- दिमाग खराब...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed