सब्सक्राइब करें

Year Ender: दिसंबर में रिलीज हुई इन फिल्मों जमकर उड़ा गर्दा, इस अभिनेता के लिए सबसे लकी रहा साल का आखिरी महीना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 26 Dec 2024 06:41 PM IST
सार

Year Ender: दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्मों ने अक्सर ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं और दर्शकों को बेहतरीन मनोरंजन दिया है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Movies Released in December Created History Pushpa 2 Animal PK Three Idiots
दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला

दिसंबर का महीना फिल्मों के लिए हमेशा ही खास रहा है। यह वो वक्त होता है जब दर्शकों को कई बड़ी फिल्में देखने को मिलती हैं। इस ताजा उदाहरण हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा 2 है। इलस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। अल्लू अर्जुन की यह फिल्म हिंदी में 700 करोड़ क्लब और सभी भाषाओं में मिलाकर ओवरऑल 1100 करोड़ क्लब की शुरुआत कर चुकी है। दर्शकों को पुष्पा 2 इतनी पसंद आ रही है कि फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। 'पुष्पा 2' का यह प्रदर्शन बॉलीवुड फिल्मों के लिए एक प्रेरणा बन चुका है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब दिसंबर में रिलीज हुई किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हो। इससे पहले भी कई फिल्मों ने साल के आखिरी महीने में आकर जबर्दस्त सफलता प्राप्त की है। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...


यह भी पढ़ें- Shruti Haasan: श्रुति हासन की बदल गई जिंदगी, जब मिली बॉलीवुड के एक नामी स्टार की सलाह

Trending Videos
Movies Released in December Created History Pushpa 2 Animal PK Three Idiots
एनिमल - फोटो : इंस्टाग्राम@sandeepreddy.vanga
एनिमल
रिलीज डेट: 1 दिसंबर 2023
स्टार कास्ट: रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 553.87 करोड़ रुपये

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने दिसंबर में रिलीज होकर दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। फिल्म ने पहले ही वीकेंड में शानदार कलेक्शन किया। रणबीर कपूर, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी ने इस फिल्म को और भी ज्यादा खास बना दिया था। फिल्म ने आलोचकों और दर्शकों दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स प्राप्त किया। यह फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर थी। यही वजह है कि दर्शकों को एनिमल अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Movies Released in December Created History Pushpa 2 Animal PK Three Idiots
दंगल - फोटो : सोशल मीडिया
दंगल
रिलीज डेट: 23 दिसंबर 2016
स्टार कास्ट: आमिर खान, फातिमा सना शेख, जायरा वसीम
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 387.38 करोड़ रुपये

आमिर खान की फिल्म दंगल ने दिसंबर 2016 में रिलीज होकर पूरी दुनिया में धूम मचाई थी। यह फिल्म कुश्ती पर आधारित थी। इसमें आमिर खान ने गीता और बबीता फोगाट के पिता महावीर फोगाट का किरदार निभाया था। फिल्म ने न केवल भारत में बल्कि चीन जैसी विदेशी बाजारों में भी अच्छा कलेक्शन किया। दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए। भारत में इस फिल्म ने 387.38 करोड़ का कारोबार किया। 

Movies Released in December Created History Pushpa 2 Animal PK Three Idiots
पीके - फोटो : सोशल मीडिया
पीके
रिलीज डेट: 19 दिसंबर 2014
स्टार कास्ट: आमिर खान, अनुष्का सेन, संजय दत्त
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 340.80 करोड़ रुपये

पीके को दिसंबर 2014 में रिलीज किया गया था और यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रही। आमिर खान की यह फिल्म एक दूसरे ग्रह से आए शख्स की कहानी थी जो अपने घर वापस लौटना चाहता है। फिल्म को दर्शकों के साथ समीक्षकों की भी सराहना मिली थी। फिल्म ने बड़े पैमाने पर कलेक्शन किया। 

विज्ञापन
Movies Released in December Created History Pushpa 2 Animal PK Three Idiots
धूम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
धूम 3
रिलीज डेट: 20 दिसंबर 2013
स्टार कास्ट: आमिर खान, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 284.27 करोड़ रुपये

धूम 3 एक और फिल्म थी जिसने दिसंबर में रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कलेक्शन किया। यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन-थ्रिलर फिल्म सीरीज धूम का हिस्सा थी। आमिर खान ने इस फिल्म में डबल रोल निभाया था। फिल्म में उनका अभिनय दर्शकों को बहुत पसंद आया था। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई की और यह आमिर खान की एक और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। धूम 3 ने न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed