{"_id":"602669df8ebc3ee9562ea7f5","slug":"mp-police-provide-security-to-actress-kangana-ranaut-after-threat-by-congress-leaders","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'माफी नहीं मांगी तो नहीं करने देंगे शूटिंग', धमकी के बाद मप्र पुलिस ने कंगना रणौत को दी सुरक्षा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'माफी नहीं मांगी तो नहीं करने देंगे शूटिंग', धमकी के बाद मप्र पुलिस ने कंगना रणौत को दी सुरक्षा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Fri, 12 Feb 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
कंगना रणौत
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत को दी गई धमकी के मद्देनजर उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की है। दरअसल कांग्रेस नेताओं ने कंगना को धमकी दी थी कि यदि वह अपने ट्वीट के लिये किसान नेताओं से माफी नहीं मांगती हैं तो उन्हें जिले में फिल्म की शूटिंग नहीं करने दी जायेगी।
2 of 7
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter- @Teamkangana
बैतूल जिले के सारणी कस्बे में नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अभय राम चौधरी ने फोन पर बताया कि प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बैतूल की पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद को इस संबंध में फोन किया था। इसके बाद अभिनेत्री की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हथियारबंद पुलिस कर्मियों को फिल्म शूटिंग वाले क्षेत्र के आसपास तैनात किया गया है।
3 of 7
कंगना रणौत
- फोटो : ट्विटर
चौधरी ने बताया कि पुलिसकर्मियों को कोयले से बिजली बनाने वाले संयंत्र के मुख्य गेट क्रमांक दो और चार पर तैनात किया गया है। अभिनेता शूटिंग के लिए आमतौर पर यहीं से प्रवेश करते हैं। सीएसपी ने बताया कि सारणी से लगभग 45 किलोमीटर दूर कंगना के ठहरने के स्थान पर भी एक पुलिस निरीक्षक को उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कंगना रणौत, रजी घई
- फोटो : Twitter- @Teamkangana
उन्होंने कहा, ‘‘ हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कंगना को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सारणी में उनकी शूटिंग 17 फरवरी को समाप्त होगी।’’ इससे पहले बृहस्पतिवार को प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि ‘‘बहन-बेटी ’’ कंगना को शूटिंग के दौरान कोई समस्या न हो।
विज्ञापन
5 of 7
कंगना रणौत
- फोटो : ट्विटर
गौरतलब है कि कंगना की नई फिल्म ‘‘धाकड़’’ की बैतूल जिले के सारणी इलाके में शूटिंग चल रही है। प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के सचिव मनोज आर्य और बैतूल जिले के चिचोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नेकराम यादव ने बुधवार को बैतूल में तहसीलदार को इस मामले में एक ज्ञापन सौंपा था। इसमें कहा गया था कि अगर कंगना ने दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन के खिलाफ अपनी टिप्पणी के लिए शुक्रवार शाम तक माफी नहीं मांगी तो उन्हें सारणी के इलाके में फिल्म की शूटिंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।