फिल्मी सितारों की जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-छोटी चीज में फैंस की खूब दिलचस्पी रहती है। पसंदीदा सितारों का खाना, पहनावा और रहन-सहन का तरीका हर चीज प्रशंसकों को आकर्षित करती है। यहां तक कि स्टार्स अपने मोबाइल के वॉलपेपर पर कौन-सी तस्वीर लगाना पसंद करते हैं, यह भी फैंस जान लेना चाहते हैं। बाकी स्टार्स का तो पता नहीं, मगर अभिनेत्री जान्हवी कपूर के बारे में जरूर यह जानकारी सामने आई है।
Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर के मोबाइल वॉलपेपर पर सेट है किसकी तस्वीर? जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2018 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जान्हवी कपूर ने बीते वर्ष फिल्म 'गुड लक जेरी' और 'मिली' के जरिए अपने अभिनय का खूब दम दिखाया। जान्हवी कपूर की तुलना अक्सर उनकी मां और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी से की जाती है। खुद जान्हवी भी मां के बेहद करीब रहीं और अब भी वह उन्हें अपने सबसे नजदीक रखती हैं। यही वजह है कि जान्हवी ने अपने मोबाइल वॉलपेपर पर अपनी मां की तस्वीर लगा रखी है।
हाल ही में जान्हवी को मुंबई में पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान ली गई तस्वीरों में जान्हवी का फोन भी कैद हो गया और उनके मोबाइल की स्क्रीन पर लगा वॉलपेपर साफ नजर आया। एक्ट्रेस के फोन वॉलपेपर पर उनकी बचपन की फोटो लगी है, जिसमें वह अपनी मां श्रीदेवी के साथ नजर आ रही हैं। जान्हवी इस तरीके से हर वक्त खुद को मां के बेहद करीब महसूस करती हैं।
Hansal Mehta: हां, मैंने पहली फिल्म बनाने में जल्दी कर दी, निर्देशक हंसल मेहता ने फिक्की फ्रेम्स में स्वीकारा
जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह 'मि. एंड मिसेज माही' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। खुद जान्हवी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी साझा की।
Vijay 69: यशराज फिल्म्स ने की 'विजय 69' की घोषणा, अनुपम खेर निभाएंगे मुख्य भूमिका
बता दें कि फिल्म 'मि. एंड मिसेज माही' एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। फिल्म को करण जौहर ने अपने धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के अलावा जान्हवी के पास फिल्म 'बवाल' भी है, जिसमें वह वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।
Priyanka-Nick: चलते-चलते बिगड़ा प्रियंका चोपड़ा का बैलेंस, पति निक जोनस ने यूं थामा हाथ