फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mr and Mrs Mahi Poster: 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का पोस्टर जारी, स्टेडियम में चीयर करते दिखे जान्हवी-राजकुमार

Wed, 08 May 2024 11:26 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 08 May 2024 11:26 AM IST
विज्ञापन
Mr and Mrs Mahi Poster Released Starring Janhvi Kapoor Rajkummar Rao goes viral On Internet
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' बीते लंबे समय से अपनी रिलीज को लेकर चर्चाओं में है। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। वहीं, अब फिल्म के कुछ और पोस्टर्स जारी किए गए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
Mr and Mrs Mahi Poster Released Starring Janhvi Kapoor Rajkummar Rao goes viral On Internet
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार राव इन दिनों अपनी दो फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता की फिल्म श्रीकांत भी जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। वहीं, दूसरी ओर वह जान्हवी कपूर के साथ  'मिस्टर एंड मिसेज माही' में भी नजर आने वाले हैं। अब हाल ही में, मेकर्स ने फिल्म के कुछ नए पोस्टर्स भी जारी किए हैं, जिसमें दोनों कलाकार स्टेडियम में चीयर करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को फिल्म का पोस्टर काफी पसंद आ रहा है।

Mr and Mrs Mahi Poster Released Starring Janhvi Kapoor Rajkummar Rao goes viral On Internet
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : सोशल मीडिया

मालूम हो कि फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की घोषणा निर्माता करण जौहर ने नवंबर 2021 में की थी, और मई 2022 में इसकी शूटिंग शुरू हुई। यह फिल्म 2021 की हॉरर थ्रिलर 'रूही' के बाद जान्हवी और राजकुमार के दूसरे सहयोग का प्रतीक है। फिल्म में अभिषेक बनर्जी, राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, जरीना वहाब और पूर्णेंदु भट्टाचार्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग 1 मई को पूरी हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mr and Mrs Mahi Poster Released Starring Janhvi Kapoor Rajkummar Rao goes viral On Internet
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में आने वाली है। पहले इसे 19 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी डेट आगे बढ़ा दी गई है। फैंस भी एक बार फिर स्क्रीन पर फ्रेश जोड़ी देखने के लिए बेताब हैं। वहीं, क्रिकेट प्रेमी दर्शक भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  फिल्म की कहानी की बात करें तो यह टीम इंडिया के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान और थाला महेंद्र सिंह धोनी के आधारित है।

Mr and Mrs Mahi Poster: 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का पोस्टर जारी, स्टेडियम में चीयर करते दिखे जान्हवी-राजकुमार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed