फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mr & Mrs Mahi: क्रिकेट के अलावा पति-पत्नी के रिश्ते की खूबसूरती भी दिखाएगी फिल्म, राजकुमार-जान्हवी का दावा

Sun, 26 May 2024 07:38 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 26 May 2024 07:38 AM IST
विज्ञापन
Mr and Mrs Mahi Star Rajkummar Rao and Janhvi Kapoor Talk about the film and Says it is Audience movie
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार राव मौजूदा दौर के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। हाल ही में वह फिल्म 'श्रीकांत' में नजर आए थे। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अभिनेता जान्हवी कपूर के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में अभिनेता ने अपनी फिल्म को दर्शकों की कहानी बताया है और पति पत्नी के साथ पर जोर भी दिया है।

Mr and Mrs Mahi Star Rajkummar Rao and Janhvi Kapoor Talk about the film and Says it is Audience movie
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, "यह आप सभी (लोगों) की कहानी है...यह पति-पत्नी की कहानी है...उनके प्यार, झगड़े, अहंकार...उनके करियर...मेरे किरदार का नाम महेंद्र है, वह एक असफल क्रिकेटर है। वह क्रिकेटर बनना चाहता था और देश के लिए खेलना चाहता था, साथियों के दबाव और परिवार के दबाव के कारण वह ऐसा नहीं कर सका। बाद में उसकी शादी हो जाती है और वह अपना सपना अपनी पत्नी के जरिए जीते हैं।"

Mr and Mrs Mahi Star Rajkummar Rao and Janhvi Kapoor Talk about the film and Says it is Audience movie
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : इंस्टाग्राम

इंटरव्यू में आगे जान्हवी कपूर ने फिल्म के बारे में बताते हुए कहा, "यह कहानी दो लोगों के बारे में है जो अपने सपनों के पीछे भागने के लिए एक-दूसरे से साहस पाते हैं। यह एक प्यारी कहानी है, यह सिर्फ क्रिकेट के बारे में नहीं है बल्कि यह एक पारिवारिक ड्रामा भी है... यह सपनों की कहानी है। "

विज्ञापन
विज्ञापन
Mr and Mrs Mahi Star Rajkummar Rao and Janhvi Kapoor Talk about the film and Says it is Audience movie
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : सोशल मीडिया

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ 31 मई को रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म क्रिकेट पर आधारित है, जिसमें राजकुमार राव और जान्हवी कपूर क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। फिल्म के लिए जान्हवी कपूर ने काफी मेहनत की है।  उनकी क्रिकेट ट्रेनिंग के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें वो पसीना बहाते नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Mr and Mrs Mahi Star Rajkummar Rao and Janhvi Kapoor Talk about the film and Says it is Audience movie
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : सोशल मीडिया

‘गुंजन सक्सेना’ फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू करने वाले निर्देशक शरण शर्मा ने ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का निर्देशन किया है। ‘मिस्टर एंड मिसेज’ राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की एक साथ दूसरी फिल्म है।

Dance Deewane: नितिन और गौरव बने ‘डांस दीवाने’ फैमिली के विजेता, कार्तिक आर्यन की मौजूदगी ने लगाए चार चांद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed