{"_id":"5e5b8c858ebc3ef3bd349776","slug":"mr-bean-actor-and-comedian-rowan-atkins-life-style","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजाओं की तरह जिंदगी जीते हैं Mr Bean, लग्जरी गाड़ियों समेत आलीशान बंगले के हैं मालिक","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
राजाओं की तरह जिंदगी जीते हैं Mr Bean, लग्जरी गाड़ियों समेत आलीशान बंगले के हैं मालिक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 02 Mar 2020 07:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Mr. Bean
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोवन एटकिंसन (Rowan Atkinson) वो शख्स जिसे लोग मिस्टर बीन के नाम से ज्यादा पहचानते हैं। 90 के दशक का हर एक बच्चा 'मिस्टर बीन' का फैन था। लगभग 5 साल तक चले इस शो और मिस्टर बीन के लिए लोगों की दीवानगी सर चढ़कर बोलती थी। 'मिस्टर बीन' के अलावा रोवन 'ब्लैकेडर', 'नाइन ओ क्लॉक न्यूज', 'द सीक्रेट पुलिसमैन्स बॉल्स' और 'द थिन ब्लू लाइन नाम' के टीवी शो में काम कर चुके हैं। आइए आज बात करते हैं उनके लाइफस्टाइल पर।
2 of 5
Mr. Bean
- फोटो : ट्विटर
रोवन एटकिंसन के अभिनय से सभी प्रभावित रहे हैं। यहां तक की बैटमैन के एक्टर क्रिस्चियन बेल (Christian Bale) ने तो एक्टिंग की शुरुआत ही उनसे प्रेरणा लेकर की। क्रिस्चियन ने रोवन से कम उम्र में ही अभिनय की कला को सीखा। डरहम में पैदा हुए रोवन ने ऑक्सफोर्ड के क्वींस कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की।
3 of 5
mr bean
मिस्टर बीन यानि कि एटकिंसन 8 हजार करोड़ रुपए की संपति के मालिक हैं। रोवन एटकिंसन का नाम ब्रिटेन के सबसे अमीरों में शुमार किया जाता है। उनका स्टारडम बड़े एक्टर्स से भी कहीं ज्यादा है। मिस्टर बीन का लंदन में एक आलीशान महल है। जिसकी कीमत करोड़ों में है। रोवन को एक्टिंग के लिए युनाइटेड किंगडम की महारानी ने साल 2013 में 'कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सेलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर' के खिताब से नवाजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mr bean
मिस्टर बीन को महंगी गाड़ियां रखने को बहुत शौक है। उनके पास दुनिया की सबसे महंगी कारों में शुमार मैकलोरेन एफ1 भी है। 1990 के शुरुआती दौर की बात करें तो मैकलोरेन एफ1 की कीमत थी 5 लाख 40 हजार यूरो। वहीं अगर आप आज इस कार को ढूंढने या खरीदने निकलेंगे तो आपको इसके लिए तकरीबन 80 से 100 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
mr bean
14 एपिसोड के बाद ‘मिस्टर बीन’ (शो) तो खत्म हो गया, लेकिन याद में रह गए रोवन एटकिंसन। टाइम बदला शो बदले और निए कैरेक्टर्स भी आए लेकिन मिस्टर बीन जैसा जलवा न कोई तब दिखा पाया न ही अब। आखिरी बार मिस्टर बीन अपनी मौत की अफवाह को लेकर चर्चा में आए थे।मिस्टर बीन, रोवन एटकिंसन और रिचर्ड कर्टिस द्वारा निर्मित एक ब्रिटिश सिटकॉम था जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।