फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़ों की संपत्ति का मालिक है ये डायरेक्टर, 44 साल बाद भी ऑटो से सफर करने को मजबूर

Wed, 05 Jun 2019 03:34 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 05 Jun 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
Mr. India film director Shekhar Kapur says I dont own a car in Mumbai
Shekhar Kapur - फोटो : twitter

44 साल से बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री में शेखर कपूर (Shekhar Kapur) राज कर रहे हैं। शेखर कपूर के नाम एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में और टेलीविजन सीरियल भी हैं। शेखर कपूर ना केवल डायरेक्टर, प्रोड्सूर हैं बल्कि एक्टर भी हैं। आखिरी बार कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम 2' में बतौर एक्टर नजर आए थे। हाल ही में शेखर कपूर ने ट्वीट करके ऐसी बात कह दी जिसे जानकर फैंस हैरान रह गए। 

Mr. India film director Shekhar Kapur says I dont own a car in Mumbai
Shekhar Kapur - फोटो : file photo

शेखर कपूर (Shekhar Kapur) ने ट्वीट किया- 'मेरे पास कार नहीं है। मुंबई में कार रखना बेवकूफी है। एक औसत साइज कार के लिए 6,00,000 लीटर लगते हैं। क्या हमें इस पानी का इस्तेमाल फसलों के लिए नहीं करना चाहिए।' शेखर कपूर का यह ट्वीट चुटकियों में वायरल हो गया। फैंस शेखर के इस ट्वीट पर कमेंट करने लगे और उनसे सवाल पूछने लगे। खास बात यह है कि शेखर ने भी फैंस के सभी सवालों का जवाब दिया। 
 



 

Mr. India film director Shekhar Kapur says I dont own a car in Mumbai
Shekhar Kapur - फोटो : file photo

एक फैन ने शेखर कपूर के इस ट्वीट पर कमेंट किया- 'हैरत की बात है कि आप जैसे सेलिब्रिटी के पास कार नहीं है और रिक्शा इस्तेमाल करते हैं?' इसके बाद शेखर ने जवाब दिया- 'मेरे पास कार नहीं है और मैं रिक्शा इस्तेमाल करता हूं।' इस पर एक और फैन ने कमेंट किया- 'मैं हैरान हूं आप सही में रिक्शा इस्तेमाल करते हैं?'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mr. India film director Shekhar Kapur says I dont own a car in Mumbai
Shekhar Kapur - फोटो : file photo

इसके बाद एक और फैन ने शेखर कपूर को ट्वीट किया- 'सही में आपके पास कार नहीं है? बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के पास 20 से ज्यादा विदेशी कारें हैं।' इस पर शेखर कपूर ने जवाब दिया- 'मुझे अपनी सेल्फ एस्टीम दिखाने के लिए 20 विदेशी कारों की जरूरत नहीं है।' आपको बता दें, शेखर कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 'जान हाजिर है' फिल्म से बतौर एक्टर की थी। यह फिल्म 1975 में रिलीज हुई थी। इसके बाद शेखर कपूर ने कई सारे टीवी शोज किए जिसमें 'उड़ान' और 'उपन्यास' शामिल है।
 



 

विज्ञापन
Mr. India film director Shekhar Kapur says I dont own a car in Mumbai
Mr India - फोटो : file photo

बतौर डायरेक्टर शेखर कपूर की पहली फिल्म 'मासूम' (Masoom) थी जो साल 1983 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह थे। यह फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद शेखर कपूर की 'मिस्टर इंडिया' (Mr. India) फिल्म आई। इस फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी लीड रोल में थे। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। यहां तक कि इस फिल्म को शेखर कपूर के करियर का माइलस्टोन कहते हैं। शेखर कपूर इन दिनों 'पानी' फिल्म की तैयारियों में बिजी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed