रानी मुखर्जी की बहुचर्चित फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कलकत्ता के बंगाली कपल की असल कहानी पर आधारित इस फिल्म में रानी मुखर्जी की अदाकारी शानदार है। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म को देखने के लिए लोग थिएटर्स में पहुंच रहे हैं। इस फिल्म में रानी की एक्टिंग के अलावा कहानी भी लोगों को बेहद पसंद आ रही है। इस फिल्म पर शाहरुख खान, काजोल, जॉन अब्राहम के अलावा तमाम सितारे रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं लोगों के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं।
Mrs Chatterjee Vs Norway Twitter Review: 'अब तक की सबसे दमदार फिल्म', छा गया रानी का 'मिसेज चटर्जी' अंदाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असिमा छिब्बर द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो आपको हिलाकर कर रख देगी। यह फिल्म एक मां की जिंदगी पर आधारित है, जो अपने बच्चों की कस्टडी पाने के लिए सभी हदों को पार कर जाती है। इस फिल्म में एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के अलावा नीना गुप्ता, जिम सर्भ और अनिर्बान भट्टाचार्य ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। बता दें कि यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई सागरिका चक्रवर्ती की आत्मकथा 'द जर्नी ऑफ ए मदर' पर आधारित है।
इसे भी पढ़ें- Mrs Chatterjee Vs Norway: रानी की फिल्म पर भारत में नॉर्वे के एम्बेसडर ने जताई आपत्ति, कहा, गलत तरीके से...
जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से फैंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। अब यह फिल्म रिलीज हो चुकी है जो कि दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म के बारे में एक यूजर ने लिखा, 'इस मूवी के लिए बेहद उत्साहित हूं, रानी ने अपनी एक्टिंग से इस फिल्म में जान डाल दी होगी'। दूसरे ने लिखा, 'मां और बच्चे के इमोशन पर बनी यह अब तक की सबसे दमदार फिल्मों में से एक है। रानी मुखर्जी इस साल बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड पक्का जीत रही हैं।'
Super excited for this movie , surely Queen nailed it with her tremendous acting #MrsChatterjeeVsNorway #RaniMukerji https://t.co/bDcmCBuLMR
एक अन्य यूजर ने कहा, 'इमोशनल, बांधकर रखने वाली और प्रेरित करने वाली। मिसेज चटर्जी वर्सेज नार्वे ऐसी फिल्म है, जिसे सराहा जाना चाहिए ताकि ऐसी फिल्में और बने। रानी मुखर्जी ने एक बार फिर उम्मीद के मुताबिक कमाल की एक्टिंग की है'। एक और यूजर ने लिखा, 'ये एक थ्रिलिंग फिल्म है। ये ऐसी कहानी है, जिसे बताने की जरूरत है, मैं रानी मुखर्जी की एक्टिंग को एन्जॉय करने के लिए एक्साइटेड हूं।'
Emotional, Enganging & Inspiring, #MrsChatterjeeVsNorway is the content that we should encourage back on big-screen! #RaniMukerji delivers yet another class-act, as expected!
— NJ (@Nilzrav) March 16, 2023
Rating ⭐⭐⭐⭐ My Review: pic.twitter.com/Yh4CP8D1bT
Review by #rohaitjaiswal #MrsChatterjeeVsNorway
— KASHIF GRAMI (@KASHIFGRAMI) March 16, 2023
Rating - 4*/5 ⭐️⭐️⭐️⭐️
#RaniMukherjee #MrsChatterjeeVsNorwayReview
Probably one of the strongest film ever made on the subject related to mother and children emotion
RaniMukherjee walking away with best actress award this year pic.twitter.com/UcPGn8mvMV
बता दें कि रानी मुखर्जी की यह फिल्म एक भारतीय महिला और उसके पति के असल जीवन की कहानी से प्रेरित है, जिसे नॉर्वे में अपने बच्चों की कस्टडी के लिए कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबको हिलाकर रख दिया था।