बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'किंग' शाहरुख खान अपनी हर एक एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों में छा जाते हैं। वहीं अब एक्टर अपने फैंस के बदौलत ट्विटर पर ट्रेंडिंग का कारण बन गए हैं। बीते दिन एसआरके के फैंस ने ट्विटर पर 'डिनर विद एसआरके' ट्रेंड शुरू किया। इस ट्रेंड ने देखते ही देखते सोशल मीडिया का पूरा अटैंशन अपनी ओर खींच लिया। दिलचस्प बात ये है कि इस ट्रेंड के साथ शाहरुख खान ने अक्षय कुमार और विराट कोहली जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया है।
#DinnerWithSRK : शाहरुख खान ने इस मामले में दी विराट कोहली-अक्षय कुमार को मात, ट्विटर पर छाए किंग खान
शाहरुख खान एक बार फिर ट्विटर पर छा गए हैं। किंग खान ने लेटेस्ट ट्रेंड में विराट कोहली और अक्षय कुमार तक को मात दे दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरवीसीजे मीडिया की एक पोस्ट की वजह से ट्विटर पर 'डिनर विद एसआरके' ट्रेंड की शुरुआत हुई। आरवीसीजे मीडिया ने विराट कोहली, शाहरुख खान, मेसी और अक्षय कुमार के फैंस को चैलेंज देते हुए दो टैग सेलेक्ट करने और दो हटाने को कहा था। इन टैग्स में विराट कोहली के साथ बैटिंग, मेसी के साथ फुटबॉल देखना, अक्षय कुमार के साथ सेल्फी और शाहरुख खान के साथ डिनर शामिल था। बस फिर क्या था, चैलेंज शुरू होते ही सोशल मीडिया यूजर्स इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने लगे और अपने फेवरेट सितारे को जिताने के लिए जी-जान लगा दी।
आरवीसीजे के इस चैलेंज में फैंस ने सबसे ज्यादा 'डिनर विद एसआरके' ऑप्शन को चुना और देखते ही देखते ये टैग ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। इस हैशटैग का इस्तेमाल करने वाले ट्विस्ट की संख्या 4 हजार के पार पहुंच गई है। एक फैन ने ट्वीट कर लिखा, 'डिनर विद एसआरके ऑलरेडी ट्रेंड कर रहा है।'
Just a normal debate & Dinner with SRK is trending at number 1 postion...the craze of #ShahRukhKhan is on different level. pic.twitter.com/uhS9bA8YM7
'डिनर विद एसआरके' टैग के ट्रेंड होने पर एक और यूजर ने लिखा, 'केवल एक साधारण डिबेट थी। डिनर विद एसआरके नंबर वन पर ट्रेंड हो रहा है। शाहरुख खान के लिए पागलपन अलग ही स्तर पर है।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'ये है एक मेगास्टार की फैन फॉलोइंग।'
Normal Voting Se "Dinner With SRK" is No 1 Spot Trending Pe Aa Gaya..🔥
This Is Not Local Bhojpuri Star, This is Megastar #ShahRukhKhan 🔥 pic.twitter.com/r5Zap9zaZl
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'पठान' से दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। 'पठान' ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। वहीं, अब शाहरुख अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ हसीना नयनतारा नजर आएंगी। मूवी इसी साल 2 जून को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रही है।
And dinner with srk is trending already 😍 pic.twitter.com/5iNlZNoBV8