फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mrs. India Inc Season 4: छत्तीसगढ़ की चेतना के सिर सजा मिसेज इंडिया का ताज, श्रीलंका में दिखाया दमखम

Fri, 21 Jul 2023 11:41 AM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Fri, 21 Jul 2023 11:41 AM IST
विज्ञापन
Mrs. India Inc Season 4 Chetna of Chhattisgarh win Mrs India held in Sri Lanka
मिसेज इंडिया इंक सीजन 4 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बार श्रीलंका में आयोजित हुए 'मिसेज इंडिया इंक सीजन 4' की प्रतियोगिता  के दौरान चांपा, छत्तीसगढ़ की चेतना जोशी तिवारी को मिसेज इंडिया चुना गया। इस प्रतियोगिता में देश विदेश की 75 महिलाओं ने भाग लिया। अपने शानदार प्रदर्शन और बेबाक बातचीत और आत्मविश्वास  के जरिए मिसेज चेतना जोशी तिवारी ने प्रतियोगिता में मौजूद जजों को काफी प्रभावित किया और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मिसेज इंडिया का ताज अपने नाम कर लिया।

Mrs. India Inc Season 4 Chetna of Chhattisgarh win Mrs India held in Sri Lanka
मिसेज इंडिया इंक सीजन 4 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

श्रीलंका में आयोजित हुई 'मिसेज इंडिया इंक सीजन 4' की प्रतियोगिता के दौरान अपने शानदार प्रदर्शन से जहां मिसेज चेतना जोशी तिवारी मिसेज इंडिया चुनी गई, वहीं डॉक्टर दिशा आर शेट्टी फर्स्ट रनर अप, सोहिनी रोहरा सेकंड रनर अप, निकिता सत्या थर्ड रनर अप और रूही मरजारा फोर्थ रनर अप चुनी गई।  

इसे भी पढ़ें- Vijay Varma: 'अब तक पुलिस वाले मेरे पीछे भागते थे, अब मैं क्रिमिनल्स के पीछे भागूंगा', 'कालकूट' पर बोले विजय

Mrs. India Inc Season 4 Chetna of Chhattisgarh win Mrs India held in Sri Lanka
मिसेज इंडिया इंक सीजन 4 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'मिसेज इंडिया इंक सीजन 4' की प्रतियोगिता के दौरान  भारत के विभिन्न हिस्सों के अलावा  दुनिया भर से 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इस सौंदर्य प्रतियोगिता के दौरान निष्पक्ष चयन के लिए जजों के पैनल में  मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, एस. श्रीसंत, चिराग बम्बोट और भावना राव शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mrs. India Inc Season 4 Chetna of Chhattisgarh win Mrs India held in Sri Lanka
मिसेज इंडिया इंक सीजन 4 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'मिसेज इंडिया इंक' का आयोजन  साल 2016 में मिसेज इंडिया वर्ल्ड चुनी मोहनी शर्मा करती हैं। उनका मानना है कि ऐसे मंच से शादीशुदा महिलाओं के सपने को एक उड़ान मिलेगा। जो महिलाएं अपने जीवन में कुछ करना चाहती है, ऐसी महिलाओं को यह मंच प्रोत्साहित करता है।  मिसेज इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद मुझे एहसास हुआ कि ऐसी महिलाओं के लिए प्लेटफार्म तैयार किया जाए जो अपनी प्रतिभा को दिखाना तो चाहती हैं,लेकिन उन्हें सही मंच नहीं मिलता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed