फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हीरोइन ने छोड़ दी आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म, शुरू होने से पहले ही ‘डॉक्टर जी’ को लगा झटका

Mon, 18 Jan 2021 04:28 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 18 Jan 2021 04:28 PM IST
विज्ञापन
Mrunal Thakur Opts Out Of Ayushmann Khurrana Starrer Doctor G Over Dates Issue
Ayushmann Khurrana - फोटो : इंस्टाग्राम

युवा अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के पास इस समय इतना काम है कि उन्हें अब कुछ प्रोजेक्ट्स को ठुकराना भी पड़ रहा है। जी हां, जानकारी मिली है कि मृणाल ने अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ साइन की फिल्म 'डॉक्टर जी' के लिए ना कह दिया है। उन्होंने कहा है कि उनके पास इस फिल्म में काम करने के लिए तारीखें नहीं हैं क्योंकि वह अपनी तारीखें अपनी पहले से प्रस्तावित फिल्मों को दे चुके हैं। इसलिए, इस फिल्म के लिए प्रस्तावित तारीखों पर वक्त निकालना मुमकिन नहीं।

Mrunal Thakur Opts Out Of Ayushmann Khurrana Starrer Doctor G Over Dates Issue
मृणाल ठाकुर - फोटो : ट्विटर

वर्ष 2018 में रिलीज हुई मृणाल ठाकुर की तबरेज नूरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'लव सोनिया' के बाद उनके सितारे बुलंद रहे हैं। इसके बाद उन्हें लगातार ऋतिक रोशन और जॉन अब्राहम जैसे कलाकारों के साथ 'सुपर 30' और 'बाटला हाउस' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाने का मौका मिला। पिछले साल की शुरुआत में ही उन्हें वेब फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' की एक कहानी में भी मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा गया। तब से ही वह अपनी कई फिल्मों को लेकर बहुत व्यस्त हैं। 

Mrunal Thakur Opts Out Of Ayushmann Khurrana Starrer Doctor G Over Dates Issue
मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

देश में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन से पहले ही मृणाल ने अपनी तारीखें शाहिद कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'जर्सी', फरहान अख्तर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'तूफान' और ईशान खट्टर की वॉर ड्रामा फिल्म 'पिप्पा' के लिए दे रखी हैं। मृणाल का नाम शरमन जोशी की फिल्म 'आंख मिचोली' से भी जुड़ा हुआ है। कुछ समय पहले जब अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी नई फिल्म 'डॉक्टर जी' की घोषणा की तो इस फिल्म में भी मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आने वाली थीं। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mrunal Thakur Opts Out Of Ayushmann Khurrana Starrer Doctor G Over Dates Issue
मृणाल ठाकुर - फोटो : instagram

मृणाल अपनी फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग तो खत्म कर चुकी हैं लेकिन उनकी फिल्म 'तूफान' और 'पिप्पा' की शूटिंग जल्द ही शुरू होनी है और 'डॉक्टर जी' की शूटिंग भी उसी समय होगी जब इन दोनों में से 'पिप्पा' की शूटिंग चल रही होगी। क्योंकि, 'पिप्पा' को मृणाल पहले से ही साइन कर चुकी हैं और वहां अपनी तारीखों को तय कर चुकी हैं इसलिए वह 'डॉक्टर जी' को अपना समय नहीं दे पाएंगी। इसलिए, उन्होंने 'डॉक्टर जी' के निर्माताओं को अपना फैसला सुना दिया है।

विज्ञापन
Mrunal Thakur Opts Out Of Ayushmann Khurrana Starrer Doctor G Over Dates Issue

फिल्म 'डॉक्टर जी' का निर्देशन अनुभूति कश्यप के हाथों होना है और आयुष्मान खुराना के साथ पहले उन्होंने अलाया फर्नीचरवाला को लेने की बात सोची थी। लेकिन, उन्होंने बाद में मृणाल ठाकुर को चुन लिया। अब जब मृणाल ने इस फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया है तो फिर से उन्हें फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की तलाश करनी पड़ेगी। फिल्म में आयुष्मान को प्रसूतिशास्री के रूप में देखा जाएगा। फिल्म का शीर्षक भी शुरुआत में 'स्त्री रोग विभाग' सोचा गया था जिसे बाद में 'डॉक्टर जी' किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed