फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mrunal Thakur: परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं मृणाल, 'फैमिली स्टार' के लिए लिया आशीर्वाद

Sat, 06 Apr 2024 07:23 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 06 Apr 2024 07:23 PM IST
सार

मृणाल ठाकुर अपनी नई फिल्म की रिलीज पर हाल ही में परिवार के साथ बप्पा से आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। इस दौरान परिवार के साथ अभिनेत्री ने बेहद खुश नजर आईं।

विज्ञापन
Mrunal Thakur Visit Siddhivinayak Temple With Family to seek Blessing on Vijay Deverakonda Family Star Release
मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर हाल ही में विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'फैमिली स्टार' में नजर आई हैं। फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। ये फिल्म हाल ही में 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अपनी नई फिल्म 'फैमिली स्टार' की रिलीज पर मृणाल हाल ही में परिवार के साथ बप्पा से आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। 

Mrunal Thakur Visit Siddhivinayak Temple With Family to seek Blessing on Vijay Deverakonda Family Star Release
मृणाल ठाकुर परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मृणाल ठाकुर अपने पूरे परिवार के साथ बप्पा का आशिर्वाद लेने के लिए पहुंची। इस दौरान परिवार के साथ अभिनेत्री ने बेहद खुश नजर आईं। वह अपने माता-पिता और बहन के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए गईं। इस दौरान अभिनेत्री ने पैपराजी के सामने परिवार के साथ पोज भी दिए। 

Mrunal Thakur Visit Siddhivinayak Temple With Family to seek Blessing on Vijay Deverakonda Family Star Release
मृणाल ठाकुर परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री इस दौरान कैजुअल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वह सफेद रंग के कुर्ते के साथ नीली जींस में दिखाई दीं। अभिनेत्री का ये सिंपल लुक फैंस को बेहद पसंद आ रही है। उन्होंने हाथ में घड़ी और बालों को खुला रखकर अपने लुक को पुरा किया। मृणाल इस दौरान बिना मेकअप के नजर आईं, फैंस को उनका ये सादगी भरा लुक काफी अच्छा लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mrunal Thakur Visit Siddhivinayak Temple With Family to seek Blessing on Vijay Deverakonda Family Star Release
फैमिली स्टार - फोटो : सोशल मीडिया

'फैमिली स्टार' की बात करें तो इसे निर्देशक परशुराम पेटला ने निर्देशित किया है। 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गीता गोविंदम' के बाद विजय देवरकोंडा और निर्देशक परशुराम पेटला ने 'द फैमिली स्टार' में दूसरी बार साथ काम किया है। फिल्म में विजय और मृणाल के अलावा जगपति बाबू, अच्युत कुमार, अभिनय, वासुकी, रोहिणी हट्टंगडी और रवि बाबू, दिव्यांश कौशिक, अजय घोष और कई अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
Mrunal Thakur Visit Siddhivinayak Temple With Family to seek Blessing on Vijay Deverakonda Family Star Release
फैमिली स्टार - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म को वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले दिल राजू द्वारा बनाया गया है। वहीं, गोपी सुंदर ने फिल्म के लिए संगीत तैयार किया है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी तीन भाषाओं में रिलीज हुई है। 'द फैमिली स्टार' पांच अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।  

Citadel Honey Bunny: 'सिटाडेल हनी: बन्नी' से होगा वरुण धवन का एक्शन डेब्यू! राज और डीके के बयान ने बढ़ाई हलचल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed