{"_id":"6302266f1ac7512e6e5cbc8d","slug":"mrunal-thakur-would-like-to-play-actress-madhubala-says-i-would-want-someone-approach-me-for-madhubala-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mrunal Thakur: मधुबाला का किरदार निभाना चाहती हैं मृणाल ठाकुर, बोलीं- 'चाहूंगी कोई बायोपिक के लिए संपर्क करे'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mrunal Thakur: मधुबाला का किरदार निभाना चाहती हैं मृणाल ठाकुर, बोलीं- 'चाहूंगी कोई बायोपिक के लिए संपर्क करे'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 21 Aug 2022 06:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मृणाल ठाकुर मधुबाला का किरदार अदा करना चाहती हैं
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली मृणाल ठाकुर अपने सादगी भरे लुक्स की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'सीता रामम' रिलीज हुई थी, जिससे वह अब साउथ सिनेमा में भी डेब्यू कर चुकी हैं। इस फिल्म में भी उनके ठेठ भारतीय लुक खूब सुर्खियों में रहे। जिसके बाद उनकी तुलना दिग्गज अदाकारा मधुबाला के लुक से की गई। अब इस बारे में एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है।
2 of 4
मृणाल ठाकुर
- फोटो : social media
मृणाल ठाकुर इस बात से बेहद उत्साहित हैं कि उनकी तुलना अभिनेत्री मधुबाला से की गई, क्योंकि वह उनकी बहुत बड़ी फैन हैं। एक्ट्रेस ने एक मीडिया हाउस से बातचीत करते हुए कहा कि 'मैं इस बात से उत्साहित हूं कि लोगों ने फिल्म में मेरे लुक को लेकर मधुबाला से तुलना की। उन्होंने कहा कि जब मैं फिल्म की शूटिंग कर रही थी तो सेट पर बहुत सारे लोगों ने मधुबाला जी से मेरी समानता की तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह मधुबाला जी की बहुत बड़ी फैन हैं और उनसे तुलना किए जाना मृणाल के लिए सम्मान की बात है।
3 of 4
मृणाल ठाकुर
- फोटो : insta
इसके अलावा मृणाल ने आगे बात करते हुए कहा कि 'मुझे अपने लुक के लिए प्रशंसकों से जितना प्यार मिला, मैं चाहती हूं कि अगर फिल्म निर्माता भी मुझे उसी तरह से देखें, तो चाहूंगी कि अगर कोई मधुबाला की बायोपिक के लिए मुझसे संपर्क करे'। उन्होंने आगे कहा कि मधुबाला को पर्दे पर उतारना आसान नहीं होगा और निश्चित रूप से उन्हें उसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी और अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मृणाल ठाकुर
- फोटो : insta
मृणाल ठाकुर इस समय अपने करियर की पीक पर हैं और भले ही उनकी पहली फिल्म जर्सी फ्लॉप रही हो लेकिन हर तरफ उनके शानदार अभिनय की सराहना की गई। फिलहाल सीता रामम ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। फिलहाल उन्होंने हिंदी भाषी होते हुए भी सीता रामम में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। उन्होंने इस फिल्म में काम करने के लिए अपनी भाषा पर भी खूब काम किया था और अब स्पेनिश फ्रेंच जैसी भाषाओं में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मृणाल काम करना चाहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।