भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट सन्यास लेने की घोषणा कर दी है। धोनी ने शनिवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट लिखकर इस बात का एलान किया। उन्होंने लिखा है, 'आप लोगों के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। शाम 7 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर माना जाए।' धोनी के रिटायरमेंट के साथ ही दिंवगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का भी जिक्र किया जाने लगा है। सुशांत ने बायोपिक फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में धोनी की भूमिका निभाई थी।
सुशांत का हेलिकॉप्टर शॉट को देख हैरान रह गए थे धोनी, तारीफ में कही थी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने कड़ी मेहनत की थी। लगभग डेढ़ साल तक सुशांत ने धोनी के हाव-भाव से लेकर उनके हर अंदाज को सीखा। खासकर धोनी के खेलने के तरीके को सुशांत ने बखूबी समझा।
सुशांत एक दिन में तीन सौ से ज्यादा बार धोनी के पसंदीदा हेलिकॉप्टर शॉट की प्रैक्टिस करते थे ताकि स्क्रीन पर ये बनावटी ना लगे। सुशांत ने धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट को इस तरह से पकड़ा कि खुद माही भी इसे देखकर उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए थे।
महेंद्र सिंह धोनी के करीबी दोस्त और एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के प्रोड्यूसर अरुण पांडे ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे अभी भी याद है जब सुशांत ने अपने फोन पर माही को तैयारी के दौरान हैलीकॉप्टर शॉट लगाते हुए दिखाया तो धोनी ने जो प्रतिक्रिया दी थी उसे सुनकर उनके चेहरे पर बच्चे जैसी मुस्कान आ गई थी। धोनी ने क्लिप देखकर कहा, अरे तू तो बिलकुल फोटोकॉपी कर दिया। रणजी ट्रॉफी खेल जाओगे तुम।'
जब धोनी बोले- अरे भाई कितने सवाल पूछता है तू
एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी साइन करने के बाद अक्सर सुशांत और धोनी साथ हुआ करते थे। सुशांत लगातार धोनी से सवाल पूछते रहते थे। एक बार जब धोनी ने अपनी आंख घुमाते हुए कहा था 'अरे भाई कितने सवाल पूछता है तू!' तब सुशांत ने जवाब दिया, 'भाई साहब हर कोई आपको मुझमें ढूंढेगा, मुझे सबकुछ वैसे ही करना होगा जैसा आप करते हैं।'
बॉलीवुड स्टार किड्स से कम नहीं है भोजपुरी कलाकारों के बच्चे, यहां देखिए पूरी लिस्ट