{"_id":"60fd84b98ebc3e57fa7c4668","slug":"mugdha-godse-birthday-special-18-year-age-difference-with-boyfriend-rahul-devlives-together-without-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: पर्दे के इस 'विलेन' से बेहद प्यार करती हैं मुग्धा गोडसे, दोनों की उम्र में 14 साल का फासला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: पर्दे के इस 'विलेन' से बेहद प्यार करती हैं मुग्धा गोडसे, दोनों की उम्र में 14 साल का फासला
फैशन, हीरोइन और बेजुबान इश्क जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री मुग्धा गोडसे फिल्मों के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राहुल देव की गर्लफ्रंड हैं। राहुल देव और मुग्धा गोडसे लंबे समय से एक-दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं और अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करते रहते हैं। 26 जुलाई को जन्मीं मुग्धा साल 2002 में मिस ग्लैडरैग्स मेगा मॉडल की विजेता रही थीं। साल 2004 में वह मिस इंडिया सेमी फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। मुग्धा गोडसे के फिल्मी करियर की बात तो उन्होंने साल 2008 में फिल्म फैशन से की थी। इस फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों के खूब पसंद किया था। इसके बाद मुग्धा गोडसे ने बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया और खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
फिल्मों और मॉडलिंग के अलावा मुग्धा अपने रिलेशनशिप की वजह से भी खूब सुर्खियों में रही हैं। मुग्धा का नाम रनबीर शौरी, मधुर भंडारकर और राहुल देव के साथ जुड़ चुका है। फिलहाल मुग्धा अपने से 14 साल बड़े राहुल के साथ लिव इन में रहती हैं। आइए जानते हैं मुग्धा और राहुल देव की लवस्टोरी के बारे में...
2 of 5
मुग्धा गोडसे-राहुल देव
- फोटो : Social Media
मुग्धा ने राहुल के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। राहुल एक बच्चे के पिता हैं। उनकी पहली पत्नी इस दुनिया में नहीं है। दस साल पहले जब राहुल की पत्नी की कैंसर से मौत हुई थी तो वह मानते थे कि कोई भी उनकी जिंदगी में पत्नी रीना की जगह नहीं ले सकता। अपने बेटे सिद्धार्थ को मां और पिता दोनों का प्यार देने वाले राहुल ने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें फिर से प्यार होगा, लेकिन 6 साल पहले उनकी जिंदगी में मुग्धा की एंट्री हुई और वह एक बार फिर प्यार कर बैठे।
3 of 5
मुग्धा गोडसे-राहुल देव
- फोटो : instagram
मुग्धा और राहुल साल 2013 में पहली बार अपने एक कॉमन फ्रेंड की शादी में मिले थे। शादी के फंक्शन्स के बीच दोनों एक-दूसरे की तरफ अट्रैक्ट हो गए। उसी बीच राहुल अपने गुरु से भी मिलने गए और वहां जाकर उन्हें मालूम हुआ की मुग्धा भी उन्हीं गुरु को फॉलो करती हैं। इस बात ने दोनों के बॉन्ड को और मजबूत बनाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राहुल देव
- फोटो : Facebook: @Rahuldevactor
एक इंटरव्यू में राहुल ने बताया था, 'हमारे लक्ष्य के साथ-साथ गुरु भी एक थे जिससे हमें एक दूसरे को समझने में मदद हुई और मुझे यह बात समझ आई कि जिंदगी हमें कई मौके देती है। वहीं मुग्धा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था- राहुल एक ऐसे इंसान हैं जिनपर मैं भरोसा कर सकती हूं। वो मेरे लिए एक दोस्त से ज्यादा हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
मुग्धा गोडसे-राहुल देव
- फोटो : instagram
राहुल ने यह भी बताया था कि मुग्धा को उनके बेटे ने स्वीकार कर लिया है। ये कपल हर पार्टी और इवेंट में साथ नजर आता है। दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट से आपको इनकी केमिस्ट्री और बॉन्डिंग का अंदाजा हो जाएगा। दोनों एक दूसरे के साथ परफेक्ट कपल लगते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।