{"_id":"5e9bf6678ebc3e76a71ef5a1","slug":"mukesh-ambani-and-nita-ambani-wedding-album-here-unseen-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक सिग्नल पर मुकेश अंबानी ने नीता को किया था प्रपोज, देखें शादी की अनदेखी तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ट्रैफिक सिग्नल पर मुकेश अंबानी ने नीता को किया था प्रपोज, देखें शादी की अनदेखी तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 19 Apr 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
nita ambani, mukesh ambani
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी आज 63 साल के हो गए हैं। अपने पिता धीरूभाई अंबानी के नक्शेकदम पर चले मुकेश अंबानी का डंका दुनियाभर में गूंज रहा है। मुकेश अंबानी ने नीता अबानी से साल 1985 में शादी की। उनकी शादी का किस्सा भी बहुत रोचक है।
2 of 6
nita ambani
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी पिछले 35 साल से खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। धीरूभाई अंबानी ने एक डांस कार्यक्रम के दौरान नीता अंबानी को सबसे पहले देखा था जहां नीता ने भी हिस्सा लिया था। नीता बहुत अच्छी क्लासिकल डांसर हैं। बहरहाल उस कार्यक्रम में धीरूभाई ने नीता को देखते ही मन बना लिया था कि उनकी बहू यही लड़की बनेगी।
3 of 6
nita ambani, mukesh ambani
- फोटो : social media
नीता को एक दिन अंबानी परिवार के घर आने का निमंत्रण मिला हालांकि तब शादी जैसी कोई बात नहीं हुई थी। मुकेश अंबानी से अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'वो बहुत ही विनम्र और सामान्य स्वभाव के लगे।' वहीं मुकेश अंबानी ने कहा था कि 'नीता अंबानी की खूबसूरती ने ध्यान खींचा। मैं चाहता था कि वो हर कदम मेरे साथ रहें और वही हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
mukesh ambani
- फोटो : social media
नीता अंबानी ने बताया था कि 'मैं केवल 20 साल की थी और पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे रही थी। शादी का फैसला उस वक्त थोड़ा जल्दी था।' मुकेश बताते हैं कि 'हम दोनों एक बार कार से कहीं जा रहे थे। उसी समय मैंने नीता से पूछा- 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी? कार रेड सिग्नल पर रुकी हुई थी।'
विज्ञापन
5 of 6
nita ambani
- फोटो : social media
मुकेश आगे बताते हैं कि 'मैंने नीता से कहा, मैं ये कार तब तक आगे नहीं बढ़ाऊंगा जब तक तुम जवाब नहीं देती।' पीछे की सारी गाड़ियां हॉर्न पर हॉर्न बजाए जा रही थीं लेकिन मुकेश अंबानी, नीता के जवाब का इंतजार कर रहे थे। नीता ने कुछ देर बाद हां बोला और तब मुकेश ने कार आगे बढ़ाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।