मुकेश अंबानी निस्संदेह बिजनेस के इतिहास में सबसे महान बिजनेसमैन में से एक हैं। अपने तेज दिमाग की मदद से, उन्होंने भारतीय बिजनेस की पूरी काया पलटकर रख दी। उनके कारण ही भारतीय अर्थव्यवस्था को ऊपर उठने में मदद मिली। बता दें कि मुकेश धीरूभाई अंबानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 को एक गुजराती हिंदू परिवार में धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के घर पर हुआ था। वह इस समय रिलायंस इंडस्ट्रीज के निर्देशक हैं और उसे सुचारू रूप से चला रहे हैं। मुकेश अंबानी ने हमेशा हमारे देश का नाम ऊंचा किया है। फोर्ब्स वर्ल्ड बिलियनेयर्स लिस्ट में उन्हें 10वां स्थान दिया गया है।
Birthday Special: मुकेश अंबानी की तरह होना चाहते हैं अमीर, तो यहां देखें बॉलीवुड की बेहतरीन बिजनेस फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म का नाम- गुरु
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
'गुरु' बिजनेस की दुनिया को एक अलग ही पहचान देने वाले बिजनेसमैन धीरूभाई अंबानी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म को देखने के बाद आप जरूर सीख पाएंगे कि आपके कुछ न होते हुए भी आप कैसे आगे बढ़ सकते हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने मुख्य किरदार निभाया है। धीरूभाई अंबानी के जीवन और उनके संघर्ष के बारे में जानने के लिए यह फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए।
फिल्म का नाम- रॉकेट सिंह
प्लेटफॉर्म - अमेजन प्राइम वीडियो
कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। रॉकेट सिंह में रणबीर एक सेल्समैन की भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद ऑफिस में रणबीर के काम की कोई कदर नहीं करता। जिससे तंग आकर रणबीर अपना खुद का बिजनेस शुरू करते हैं। उनका आईडिया काम कर जाता है और वह एक बड़ी कंपनी में शुरू कर देते हैं।
फिल्म का नाम- कॉर्पोरेट
प्लेटफॉर्म - अमेजन प्राइम वीडियो
फिल्म का नाम सुनकर ही आप समझ गए होंगे कि यह फिल्म बिजनेस पर आधारित है। इस फिल्म में कॉर्पोरेट जगत की सच्चाई को उजागर किया गया है। हालांकि, साल 2006 में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की थी, लेकिन इसको देखकर आप बिजनेस की बहुत-सी ट्रिक्स सिख सकते हैं।
फिल्म का नाम- बदमाश कंपनी
प्लेटफॉर्म - अमेजन प्राइम वीडियो
यह फिल्म चार दोस्तों के ग्रुप के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बिजनेस करके जिन्दगी में सफल होने की कोशिश कर रहे हैं। वह इसके लिए कई रास्ते तलाशते रहते हैं। हालांकि इस फिल्म में बिजनेस करने के कई गलत तरीकों को अपनाया गया है, लेकिन इससे आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। फिल्म में अनुष्का शर्मा और शाहिद कपूर मुख्य किरदार में दिखाई दिए हैं।