{"_id":"5dd4c7288ebc3e54761779d8","slug":"mukesh-ambani-daughter-isha-ambani-new-dress-photo-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुलाबी लहंगे में ईशा अंबानी का रॉयल अवतार, शादी के बाद लग रहीं और भी ज्यादा खूबसूरत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गुलाबी लहंगे में ईशा अंबानी का रॉयल अवतार, शादी के बाद लग रहीं और भी ज्यादा खूबसूरत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 20 Nov 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
isha ambani
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने पिछले साल 12 दिसंबर को आनंद पीरामल से शादी की थी । शादी के बाद से उनकी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं । पिछले दिनों ईशा अपने मायके एंटीलिया में हुई एक प्रीवेडिंग सेरेमनी में नजर आई थीं । अब ईशा की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं ।
2 of 5
isha ambani
- फोटो : social media
ईशा अंबानी अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस और फैशन को लेकर चर्चा में रहती हैं । इस बार ईशा की फोटो सामने आई हैं जिनमें वो पिंक कलर का बेहद खूबसूरत लहंगा पहने दिख रही हैं । इस लहंगे को अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया है । ईशा ने इस लहंगे के साथ फोटोशूट करवाया ।
3 of 5
isha ambani
- फोटो : social media
ईशा अंबानी तस्वीर में चोकर नेकलेस पहने नजर आ रही हैं । साथ ही हाथ में मैंचिंग कड़े पहने हैं । उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है । वहीं लाइट मेकअप ने उनके लुक को पूरा किया है। अपने कपड़ों और फैशन के बारे में ईशा ने वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कई सारी बातें बताई थीं ।
ईशा अंबानी कहती हैं, 'काम के समय मुझे भारतीय परिधान पहनना पसंद है । कॉटन के कुर्ते या प्रिंटेड कुर्ते । मुझे लगता है कि भारतीय होने के नाते हमारे पास सबसे अच्छी चीज है- हमारे कपड़े । अमेरिका में रहने के दौरान भी मैं काम के समय बिजनेस फॉर्मल कपड़े नहीं पहनती थी ।'
विज्ञापन
5 of 5
isha ambani
- फोटो : isha ambani
'मेरे लिए ब्लेजर पहनना एक बुरे सपने जैसा है । ये पतले लोगों पर अच्छा लगता है। एक कर्व बॉडी के साथ आप पेंसिल स्कर्ट कैसे पहन सकते हैं । वहीं किसी फंक्शन के लिए मैं भारतीय और अंतरराष्ट्रीय डिजाइनर के कपड़े पहनना पसंद करती हूं ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।