मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी का कार्ड आने के बाद अब कार्ड की कीमत सामने आई है। बता दें कि एक कार्ड की कीमत 3 लाख रुपये बताई जा रही है। इससे पहले शादी के कार्ड की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। कार्ड एक बॉक्स में है जिसके खुलते ही एक गायत्री मंत्र बजेगा। बता दें कि ईशा और आनंद पीरामल की शादी इसी साल 12 दिसंबर को उनके निवास स्थान मुंबई में है।
3 लाख रुपये है मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी के एक कार्ड की कीमत, बॉक्स खोलते ही बजेगा यह मंत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशा का शादीकार्ड क्रीम रंग का है जो कि फूलों से सजा हुआ है। शादीकार्ड पर ईशा और आनंद के नाम के शुरुआती अक्षर हैं। बता दें कि शादी का न्यौता एक बड़े क्रीम और गुलाबी रंग के बॉक्स में दिया जा रहा है। शादी का यह कार्ड अंबानी और पीरामल दोनों परिवार की ओर से है।
View this post on Instagram
A post shared by 7Vachan (@7vachanweddings) on Nov 9, 2018 at 8:13pm PST
बता दें कि इससे पहले भी शादी के कार्ड को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में सरस्वती माता की फोटो देखी गई थी लेकिन इस बार शादीकार्ड साक्षात रूप से सामने आया है। फूलों से सजे इस बॉक्स में साफ देखा जा सकता है कि जबकि पहला बॉक्स क्रीम, जबकि दूसरा डिब्बा लाइट पिंक रंग का है।
View this post on Instagram
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on Nov 4, 2018 at 1:45am PDT
गौरतलब है कि बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और पीरामल परिवार पहले ही एक संयुक्त बयान में कह चुका है 'हम ये बताते हुए बहुत खुश हैं कि ईशा और आनंद पीरामल की शादी इसी साल 12 दिसंबर को है जो कि हमारे निवास स्थान मुंबई में होगी। बता दें कि यह शादी भारतीय परंपराओं, रीति-रिवाजों के अनुसार ही होगी।
आखिर में बता दें कि इसी साल सितंबर में ईशा और आनंद की इटली के लेक कोमो में सगाई हुई थी। इस जश्न में बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शामिल हुई थीं। ईशा और आनंद लंबे समय से दोस्त हैं। सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। यह सगाई बेहद रॉयल तरीके से हुई थी। आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर के मंदिर में प्रपोज किया था।
View this post on Instagram
#IshaAnandEngagement In #LakeComo #Italy. #IshaAnand
A post shared by salil arunkumar sand (@salilsand) on Sep 22, 2018 at 12:13pm PDT