फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिजनेस वर्ल्ड की सबसे महंगी शादी आज, ईशा अंबानी संग सात फेरे लेंगे आंनद पीरामल, सज गया एंटीलिया

Wed, 12 Dec 2018 01:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani’s home Antilia decked up like a bride ahead of Isha Ambani’s wedding. See pics, videos
ईशा अंबानी
मुकेश अंबानी के लाड़ली बेटी के प्री वेडिंग कार्यक्रमों के बाद ईशा अंबानी और आंनद पीरामल आज एंटीलिया में सात फेरे लेंगे। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार अंबानी परिवार शादी में एक करोड़ डॉलर या उससे ज्यादा खर्च कर रहे हैं।  शाही शादी में बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी।


 
Mukesh Ambani’s home Antilia decked up like a bride ahead of Isha Ambani’s wedding. See pics, videos
isha ambani - फोटो : Instagram
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई वरिष्ठ लोग शादी में शामिल हो सकते हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी भी इस शादी में शिरकत कर सकते हैं। शादी को भारतीय उद्योग जगत की सबसे महंगी शादी कहा जा रहा है। शादी अंबानी के आवास एंटिलिया में होगी।
Mukesh Ambani’s home Antilia decked up like a bride ahead of Isha Ambani’s wedding. See pics, videos
Isha Ambani - फोटो : amar ujala
कहा जा रहा है कि, इस शाही शादी में करीब 600 लोग बुलाए गए हैं। जो कि दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त होंगे। वहीं रिसेप्शन शुक्रवार को बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स के मैदान में होगा। इससे पहले उदयपुर में हुए प्री वेडिंग फंक्शन में अंबानी परिवार ने जमकर डांस किया। नीता अंबानी ने अपने दोनों बेटों के साथ 'तेरे माथे झूमर चमके' गाने पर डांस किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Ambani’s home Antilia decked up like a bride ahead of Isha Ambani’s wedding. See pics, videos
होने वाले पति का ब्लेजर पहनते ही ट्रोल हुईं अंबानी की बेटी, यूजर्स बोले-ऐसे कौन पहनता है?
अंबानी परिवार में कभी भी कोई आयोजन होता है तो काशी के ही ब्राह्मण बुलाए जाते हैं, जो पूरे कार्यक्रम को सविधि संपन्न कराते हैं। मुकेश अंबानी की बेटी की शादी 12 को मुंबई के एंटीलिया पैलेस में परिमल ग्रुप के चेयरमैन अजय परिमल के बेटे आनंद परिमल से संपन्न हो रही है। इस शादी को संपन्न कराने के लिए काशी के पंडित बुलाए गए हैं। इन नौ ब्राह्मणों की देखरेख में शादी होगी।
विज्ञापन
Mukesh Ambani’s home Antilia decked up like a bride ahead of Isha Ambani’s wedding. See pics, videos
ISHA AMBANI WEDDING
इस विशेष शादी के लिए बुलाए गए काशी के पंडित तीन दिन पहले पहुंच गए थे। शनिवार को आयोजित मेहंदी रस्म को पूरा कराया गया। अंबानी परिवार की शादी में गंगा आरती से लेकर काशी के अन्य धर्म संस्कृति की भी झलक देखने को मिल रही है। वर्ष 2014 में भी मुकेश अंबानी नीता अंबानी का बर्थडे मनाने के लिए काशी आ चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed