फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन पर सुपरस्टार रजनीकांत ने फैंस को दिया खास तोहफा, रिलीज हुआ 'पेट्टा' का टीजर

Wed, 12 Dec 2018 01:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
Happy birthday Rajinikanth teaser of film petta is out now
petta
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और अपने फैंस के लिए भगवान माने जाने वाले एक्टर रजनीकांत आज 12 दिसंबर को 67 साल के हो गए हैं। हाल ही में रजनीकांत की फिल्म 2.0 रिलीज हुई। इस फिल्म ने अब तक पूरी दुनिया से 650 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस बीच रजनीकांत ने अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को एक खास सरप्राइज दिया है।
Happy birthday Rajinikanth teaser of film petta is out now
petta
रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'पेट्टा' का टीजर जारी कर दिया गया है। रजनीकांत अपनी फिल्म में एक बार फिर गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में उनका नया लुक देखने के बाद आप भी थलाइवा की स्टाइल के फैन बन जाएंगे।
Happy birthday Rajinikanth teaser of film petta is out now
petta
पेट्टा का अर्थ इलाका है। फिल्म में रजनीकांत का एक्शन के साथ रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिलेगा। टीजर में आपको रजनीकांत का फेमस चश्मा पहनने का स्टाइल भी देखने को मिलेगा जो उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। 'पेट्टा' फिल्म में विजय सेतुपति, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सिमरन, मालविका मोहनन, मेघा आकाश, बॉबी सिम्हा और तृषा जैसे कई बड़े स्टार्स भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday Rajinikanth teaser of film petta is out now
petta
इस फिल्म को कार्तिक सुब्बाराज डायरेक्टर कर रहे हैं। कार्तिक सुब्बाराज पहली बार रजनीकांत के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। वहीं विजय सेतुपति और तृषा भी पहली बार रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। टीजर को देखने वालों की संख्या अब तक 483,304 पहुंच गई है।

विज्ञापन
Happy birthday Rajinikanth teaser of film petta is out now
petta
ये फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इस फिल्म से नवाजुद्दीन सिद्दीकी साउथ की फिल्मों में डेब्यू करने का रहे हैं। यह फिल्म अगले साल पोंगल के त्यौहार के मौके पर रिलीज होगी। रजनीकांत की इस फिल्म के अलावा बॉक्स ऑफिस पर साउथ स्टार एक्टर अजीत की फिल्म 'विश्वासम' भी इसी दिन रिलीज होने जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed