सब्सक्राइब करें

मुकेश अंबानी के पैसे से बनेगा आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट, वो 5 बातें जो आपका जानना जरूरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Mar 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani To Co Produce Aamir Khan Dream Project Mahabharata
Aamir Khan

आमिर खान अब कोई भी नई फिल्म साइन नहीं कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक से भी हाथ खींच लिया। बताया जाता है कि वह अगले 10 सालों तक सिर्फ अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' पर फोकस करना चाहते हैं। इस काम में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' को दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का भी साथ मिला है। मुकेश अंबानी 'महाभारत' को को-प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म का कुल बजट 1000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।



गौरतलब है कि मुकेश अंबानी फिल्म निर्माण से जुड़ी कंपनी 'वायाकॉम-18' के शेयर होल्डर हैं। इसके अलावा वह प्रोडक्शन हाउस 'इरोस' और एकता कपूर की 'बालाजी' की फिल्मों में भी इनवेस्ट करते रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि 'रिलायंस' के कर्ता-धर्ता नई प्रोडक्शन कंपनी के जरिए आमिर खान की इस फिल्म का सह-निर्माण करेंगे।

Trending Videos
Mukesh Ambani To Co Produce Aamir Khan Dream Project Mahabharata
aamir khan

कई हिस्सों में बनेगी फिल्म
आमिर खान की 'महाभारत' को पीटर जैकसन की 'लॉर्ड ऑफ रिंग्स ट्रिलॉजी' और एसबीओ की 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की तर्ज बन बनाया जाएगा। खबर है कि आमिर खान की 'महाभारत' पांच फिल्मों की सीरीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Ambani To Co Produce Aamir Khan Dream Project Mahabharata
Advait Chandan

एक नहीं, कई डायरेक्टर्स होंगे 'महाभारत' का हिस्सा
'मिड डे' के मुताबिक आमिर खान 'महाभारत' के निर्देशन की जिम्मेदारी कई निर्देशकों को सौंपेंगे। इनमें से एक फिल्म का डायरेक्शन आमिर खान भी करेंगे। इसी के साथ एक्टर अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू भी करेंगे। सीरीज की पहली फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन करेंगे। अद्वैत ने आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' से डेब्यू किया है।

Mukesh Ambani To Co Produce Aamir Khan Dream Project Mahabharata
Aamir Khan

क्या होगा आमिर खान का रोल
'महाभारत' को प्रोड्यूज और डायरेक्ट करने के साथ-साथ आमिर खान इस फिल्म में एक्टिंग भी करेंगे। हालांकि, फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। मगर माना जा रहा है कि आमिर खान इस फिल्म में 'कृष्ण' या 'करण' का किरदार निभा सकते हैं।

विज्ञापन
Mukesh Ambani To Co Produce Aamir Khan Dream Project Mahabharata
aamir khan, imran khan

इमरान खान की होगी वापसी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर के भांजे इमरान खान 'महाभारत' से कमबैक करने वाले हैं हालांकि फिल्म में वह कौन सा किरदार निभाएंगे इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दें कि इमरान की पिछली फिल्म 3 साल पहले आई थी। आमिर के एक करीबी के मुताबिक, फिल्म 'कट्टी-बट्टी' के फ्लॉप होने के बाद इमरान को किसी फिल्म का ऑफर नहीं मिला है। ऐसे में अगर वह 'महाभारत' से वापसी करते हैं तो इससे बेहतर क्या हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed