फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस की तैयारी में मुकेश छाबड़ा! ड्रग मामले में हुआ था नाम का खुलासा

Tue, 15 Sep 2020 12:04 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 15 Sep 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Chhabra may file a case against Rhea Chakraborty for naming him in the drugs angle
मुकेश छाबड़ा और रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram: rhea_chakraborty/ castingchhabra

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स के लेनदेन के आरोप में रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। वो मुंबई की एक जेल में बंद हैं। खबर है कि गिरफ्तारी के बाद रिया ने एनसीबी के सामने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े नामों का खुलासा किया जो ड्रग्स के इस्तेमाल में शामिल हैं। उनमें से एक नाम निर्माता-निर्देशक मुकेश छाबड़ा का भी है। जिसके बाद अब छाबड़ा, रिया के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी में हैं।

Mukesh Chhabra may file a case against Rhea Chakraborty for naming him in the drugs angle
रिया चक्रवर्ती, मुकेश छाबड़ा - फोटो : instagram: rhea_chakraborty/ castingchhabra

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुकेश छाबड़ा, रिया चक्रवर्ती पर उनके खिलाफ 'बदले की भावना' के आरोप के साथ बदनाम करने का मामला दर्ज करा सकते हैं। इस मामले में अपनी सफाई पेश करते हुए छाबड़ा ने कहा,' मैंने कभी शराब तक नहीं ली है तो ड्रग्स की बात तो छोड़ ही दीजिए। रिया ने मेरा नाम सिर्फ बदला लेने के लिए लिया है। और उसने जिनके भी नाम लिए हैं वह यूं ही ले दिए हैं।'

Mukesh Chhabra may file a case against Rhea Chakraborty for naming him in the drugs angle
मुकेश छाबड़ा - फोटो : ट्विटर

मुकेश छाबड़ा ने आगे कहा, 'रिया चक्रवर्ती को लगता है ऐसा करने से उसे केस में मदद मिलेगी। लेकिन ये गलत है। मेरा ड्रग्स से कोई लेना-देना नहीं है। मैंने कभी सिगरेट या शराब तक नहीं पी है। तो हार्ड ड्रग्स लेने का सवाल ही नहीं उठता। हम फिलहाल ये चीज देख रहे हैं कि क्या करना ज्यादा सही रहेगा। लेकिन मैं रिया को यही सलाह देना चाहूंगा कि वे खुद पर से ध्यान हटाने के लिए किसी का भी नाम न लें। इससे उन्हें कोई मदद नहीं मिलेगी। मैं दूसरों के बारे में नहीं बोल सकता, लेकिन मेरा नाम इस केस में सिर्फ बदला लेने के लिए घसीटा गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Chhabra may file a case against Rhea Chakraborty for naming him in the drugs angle
सुशांत सिंह राजपूत, संजना संघी, मुकेश छाबड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुकेश छाबड़ा ने कहा कि वो अपने नाम के साथ समझौता नहीं करेंगे। वो रिया के खिलाफ लीगल एक्शन जरूर लेंगे। रिया की तरफ से उनका नाम बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। याद दिला दें कि मुकेश छाबड़ा ही सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा के निर्देशक भी हैं।

विज्ञापन
Mukesh Chhabra may file a case against Rhea Chakraborty for naming him in the drugs angle
सारा अली खान, रिया चक्रवर्ती, रकुल प्रीत - फोटो : इंस्टाग्राम: saraalikhan95, rhea_chakraborty, rakulpreet

रिया चक्रवर्ती ने सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, सीमोन खंभाटा, रोहिणी अय्यर और मुकेश छाबड़ा सहित 25 मशहूर हस्तियों का नाम लेकर कहा है कि ये लोग भी ड्रग्स लिया करते थे। रिया ने एजेंसी से कहा है कि बॉलीवुड के 80 प्रतिशत सितारे ड्रग्स लेते हैं। जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड के अब ये फिल्मी सितारे एनसीबी की रडार पर हैं।

'पिंकी है पैसे वालों की' गाने पर रिया चक्रवर्ती का डांस हुआ वायरल, यूजर्स कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट्स

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed