महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना के निधन की झूठी खबरों ने सभी को चौंका दिया था। दरअसल, मंगलवार यानी 11 मई को कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनके निधन के पोस्ट साझा करने लगे थे। अब इन गलत खबरों पर खुद मुकेश खन्ना ने सामने आकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वो पूरी तरह ठीक हैं।
वायरल खबर: अभिनेता मुकेश खन्ना के निधन की उड़ी अफवाह, एक्टर बोले- मैं तो पूरी तरह स्वस्थ हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेश खन्ना ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मैं तो पूरी तरह से स्वस्थ हूं, पता नहीं कि किन लोगों ने ऐसी अफवाहें उड़ाई हैं'। मुकेश खन्ना द्वारा दी गई इस प्रतिक्रिया के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली और सभी ऐसी अफवाहें ना फैलाने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं।'
मुकेश ने आगे कहा, 'मैं बिल्कुल ठीक हूं और जब आप लोगों की दुआएं मेरे साथ हैं तो मुझे क्या हो सकता है। थैंक्यू सो मच मेरी इतनी चिंता करने के लिए। मुझे कई लोगों के फोन आ रहे हैं। आप सभी का शुक्रिया।'
गौरतलब है कि मुकेश खन्ना पिछले दिनों कोरोना के मरीजों, अस्पताल, ऑक्सीजन सिलेंडर, रेमडीसिविर इंजेक्शन की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर चुनावों और धार्मिक आयोजनों में जुटी भीड़ को लेकर भी सवाल उठाया था।
गौरतलब है कि इससे पहले कई और जाने-माने सितारों के निधन की झूठी खबरें फैल चुकी हैं। बीते दिनों अभिनेता सुनील लहरी ने 'रामायण सीरियल के 'रावण' का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबरों को झूठा बताया था। इसके अलावा मीनाक्षी शेषाद्री और संगीतकार लकी अली को लेकर भी ऐसी ही अफवाहें सामने आ चुकी हैं।