फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान और अजय देवगन पर मुकेश खन्ना ने इस वजह से कसा तंज, कहा- ‘पैसों की खातिर...’

Thu, 31 Dec 2020 09:13 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 31 Dec 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
Mukesh khanna slams shah rukh khan and ajay devgn for promote tobacco products
अजय देवगन, मुकेश खन्ना, शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता मुकेश खन्ना सोशल मीडिया पर कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। इस वजह से वह विवादों में भी रहते हैं। अब मुकेश खन्ना ने अजय देवगन और शाहरुख खान पर निशाना साधा है। उन्होंने एक ट्वीट कर तंबाकू उत्पादों का प्रचार करने के लिए दोनों सितारों को आड़े हाथों लिया है।

Mukesh khanna slams shah rukh khan and ajay devgn for promote tobacco products
मुकेश खन्ना - फोटो : यूट्यूब

मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘पैसों की खातिर, वो तो भरा पड़ा है उनके खातों में। कि वो इनका सेवन करते हैं, उन्हें सेहत या जुबान के लिए अच्छा मानते हैं। मुझे नहीं मालूम। इसका जवाब हर उस स्टार को देना होगा जो खुलेआम इन हानिकारक प्रोडक्ट्स का महिमा मंडन करते हैं। गुणगान गाते हैं।‘

Mukesh khanna slams shah rukh khan and ajay devgn for promote tobacco products
मुकेश खन्ना - फोटो : यूट्यूब

मुकेश खन्ना ने अपने ट्वीट और वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया। वह लिखते हैं कि ‘बोलो जुबान केसरी, ऊंचे लोगों की पसंद, मैं यूं ही नहीं बन जाता, आई एम मैन ऑफ ऑल सीजन्स (I AM MAN OF ALL SEASONS)। क्या है ये सब? लोगों को भ्रमित करने का खतरनाक रास्ता। हानिकारक वस्तुओं का नाटकीय ढंग से दुष्प्रचार। कोई नहीं रोकता इसे। ना खाने वाला, ना प्रचारक, ना ही सरकार। किसके बाप का क्या जाता है?’

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh khanna slams shah rukh khan and ajay devgn for promote tobacco products
मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला

वीडियो में मुकेश खन्ना ने फिल्मों में अभिनेताओं के स्मोकिंग करने और शराब पीने को लेकर सवाल उठाए हैं। वह कहते हैं, ‘जब मैंने शक्तिमान किया था तब भी मैंने पूछा था। सरकार के साथ बड़ी हस्तियों से भी सवाल है जिन पर लाखों करोड़ों का खर्च होता है। आखिर क्यों ये बड़े सितारे इस तरह के विज्ञापन स्वीकार करते हैं। सितारों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिए।‘

विज्ञापन
Mukesh khanna slams shah rukh khan and ajay devgn for promote tobacco products
सैफ अली खान, मुकेश खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

सैफ अली खान पर भी भड़के थे मुकेश खन्ना
सैफ अली खान अभी कुछ दिनों पहले अपनी आने वाली फिल्म को लेकर विवादों में थे। उन्होंने राम-रावण युद्ध को लेकर बयान दिया था कि फिल्म में रावण को एक बुरा व्यक्ति नहीं बल्कि उसे मनोरंजक तरीके से दिखाया गया है। जिसके बाद मुकेश खन्ना ने गुस्सा व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था कि यह नादानी है या मूर्खता। वह यही बात किसी दूसरे धर्म के किरदारों से ऐसा खेल खेलकर बताएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed