{"_id":"5fed34d03c4e1a1c591d2507","slug":"oh-my-god-thalaiva-rajinikanth-to-have-his-hyderabad-whole-film-set-in-chennai-for-film-annathe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OMG! हीरो के लिए फिल्म सेट के एक शहर से दूसरे शहर जाने का पहला मामला, रजनीकांत हैं तो मुमकिन है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
OMG! हीरो के लिए फिल्म सेट के एक शहर से दूसरे शहर जाने का पहला मामला, रजनीकांत हैं तो मुमकिन है
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 31 Dec 2020 07:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
रजनीकांत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रजनीकांत, बस नाम ही काफी है। राजनीति उनको ज्वॉइन करने वाली थी, लेकिन ऐन मौके पर उसे मुंह की खानी पड़ी। हैदराबाद में जिस फिल्म के सेट पर शूटिंग के दौरान वह बीमार पड़े, अब उस सेट को जाकर चेन्नई में थलाइवा से शूटिंग करानी होगी। वैसे तो कोरोना भी थलाइवा को नहीं हो सका और बस थोड़ा सा खून गर्म करके चलता बना। लेकिन, किसी फिल्म का सेट किसी सितारे के लिए एक शहर से दूसरे शहर जाने का भारतीय सिनेमा का ये पहला मौका बनने जा रहा है।
2 of 6
रजनीकांत (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
रजनीकांत को राजनीति में न आने का संदेश सीधे भगवान से मिला। उन्होंने इस संदेश को अपने प्रशंसकों के बीच प्रसाद की तरह बांट दिया। बरसों से तमिल राजनीति में कुछ उथल पुथल की आस लगाए बैठे उनके प्रशंसकों को फिर भी गम नहीं है। वे खुश हैं कि थलाइवा खुश हैं। कमल हासन अभी एक जोर इस बारे में और लगाने वाले हैं, लेकिन रजनीकांत के करीबी फिल्म निर्माता कहते हैं कि ये संदेश जहां से भी आया हो, लेकिन, इसके बाद से ही थलाइवा का रक्तचाप उच्च बिंदु पर पहुंचा था।
3 of 6
रजनीकांत
- फोटो : ANI
खैर जैसा भी हो, कैसा भी हो, रजनीकांत को डराने वाला हो सकता है तो सिर्फ भगवान ही हो सकता है। और, अगर उसने कह दिया तो फिर रजनीकांत राजनीति में नहीं ही आएंगे। लेकिन, सफेद वर्दी वाले भगवानों यानी डॉक्टरों की रजनीकांत सुन नहीं रहे। वे कह रहे हैं कि थलाइवा को दो महीने फुल रेस्ट करना है लेकिन सिनेमा के इस भगवान को अपने निर्माताओं के अटके पैसों की चिंता सता रही है। जानकारी मिल रही है कि जिस फिल्म 'अन्नाथे' के सेट पर उनकी तबीयत खराब हुई अब वह हैदराबाद में नहीं चेन्नई में शूट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रजनीकांत
- फोटो : ANI
रजनीकांत ने अपनी फिल्म 'अन्नाथे' की शूटिंग कुछ ही समय पहले शुरू की थी। लेकिन, इस शूटिंग को अचानक से रोकना पड़ा क्योंकि फिल्म के सेट पर काम कर रहे आठ कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इस मौके पर रजनीकांत का भी कोरोना परीक्षण करवाया गया लेकिन वह इस वायरस से बचे रहे। हालांकि किसी बात को लेकर उन्हें रक्तचाप की समस्या हुई और वह लंबे समय तक अस्पताल में भी रहे। यीशु के जन्मदिन पर वह घर लौटे। घर की लक्ष्मी ने उनका स्वागत किया और अब वह थोड़ा आराम से हैं।
विज्ञापन
5 of 6
रजनीकांत
- फोटो : फिल्म काला
उधर, सिनेमा के ‘भगवान’ के भक्तों ने भी पूजा जारी रखी है। 'अन्नाथे' के निर्माताओं ने फैसला लिया है कि अब वह रजनीकांत को हैदराबाद आने को ही नहीं कहेंगे। नहीं तो रजनीकांत को ज्यादा दौड़ भाग करनी पड़ेगी। रजनीकांत को उनकी फिल्म का काम अब घर में ही लाकर दिया जाएगा। वह भी वर्क फ्रॉम होम करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।