फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Welcome 2021! कल सुबह देहरादून पहुंचेंगी भूमि पेडनेकर, राजकुमार राव के साथ शुरू होगी फिल्म ‘बधाई दो’

Thu, 31 Dec 2020 07:27 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Thu, 31 Dec 2020 07:27 AM IST
विज्ञापन
bhumi pednekar and rajkummar rao ready for shooting of badhaai do in dehradun
भूमि पेडनेकर, राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे नए साल का स्वागत करने अपनी अपनी मनपसंद जगहों पर अपने अपने मनपंसद साथियों के साथ पहुंच चुके हैं। भूमि पेडनेकर भी देहरादून पहुंच रही हैं और उनके साथ उनके मनपसंद एक दो नहीं बल्कि तमाम साथी हैं। लेकिन, इससे पहले कि आप कोई कयास लगाएं, हम आपको बता देते हैं कि भूमि देहरादून नए साल का जश्न मनाने नहीं बल्कि साल के पहले दिन से ही काम शुरू करने पहुंच रही हैं। उनके साथ पहुंच रहे हैं कथ्य आधारित सिनेमा के नई सदी के पोस्टर ब्वॉय राजकुमार राव और तमाम दूसरे कलाकार। ये सब मिलकर एक जनवरी से देहरादून में फिल्म ‘बधाई दो’ की शूटिंग करने वाले हैं।

bhumi pednekar and rajkummar rao ready for shooting of badhaai do in dehradun
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भूमि ने ‘अमर उजाला’ को बताया, “मैं अपनी अगली फिल्म ‘बधाई दो’ का श्रीगणेश पहली जनवरी को करने जा रही हूं। मेरे खयाल में अपना नया साल शुरू करने का इससे बेहतर तरीका और कुछ हो ही नहीं सकता। मुझे सुबह सुबह ही उड़ान भरनी होगी इसलिए मेरे लिए नए साल की पूर्व संध्या अपनी मां और बहन के साथ बिताने का बढ़िया समय होगा।”

bhumi pednekar and rajkummar rao ready for shooting of badhaai do in dehradun
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भूमि के दिल में देहरादून के लिए एक खास जगह है। वह बताती हैं, “मैं देहरादून के सफर पर निकलूंगी और यह पहला मौका होगा कि मैं कोई पूरा का पूरा प्रोजेक्ट उस खूबसूरत शहर में शूट करूंगी। देहरादून में आखिरी बार मैंने ‘दम लगा के हईशा’ का एक हिस्सा शूट किया था और अब तक उस शहर की यादें मेरे दिल में बसी हुई हैं।” 

विज्ञापन
विज्ञापन
bhumi pednekar and rajkummar rao ready for shooting of badhaai do in dehradun
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उत्तराखंड को लेकर भूमि पेडनेकर हमेशा बहुत उत्साहित रहती हैं। एक क्लाइमेट वॉरियर होने के नाते वैसे भी उन्हें हरियाली से प्यार है। वह कहती हैं, “पहाड़ों में कोई न कोई ऐसी खास बात जरूर है, जिसे मैं अंतरात्मा से प्यार करती हूं। मुझे पता है कि राजकुमार राव, मेरे डायरेक्टर हर्षवर्द्धन (कुलकर्णी) और पूरे कास्ट एवं क्रू के साथ ‘बधाई दो’ की शूटिंग करते वक्त मैं बड़ी प्यारी और नई-नई यादें संजोने जा रही हूं।“

विज्ञापन
bhumi pednekar and rajkummar rao ready for shooting of badhaai do in dehradun
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भूमि पेडनेकर की फिल्म का ये शेड्यूल तुरत फुरत बना है क्योंकि इससे पहले भूमि पेडनेकर ने साल के आखिरी दिन अपनी बहन समीक्षा के साथ दुबई में मनाने की तैयार की थी। लेकिन, विदेश यात्रा को लेकर महाराष्ट्र सरकार के नए नियमों के बाद भूमि ने ये ट्रिप रद्द कर दी। अब भूमि का साल के पहले दिन काम को लेकर कहना है, “दरअसल नए साल के पहले ही दिन काम पर निकलने को लेकर मैं काफी रोमांचित हूं। यह वादों और उम्मीदों पर खरा उतरने की बात है और मैं वाकई अपनी टीम से मिलने को बेताब हूं। यह एक ऑउटडोर शेड्यूल है। इसका मतलब ये भी है कि महामारी के बाद शूटिंग करने के लिए मैं पहली बार मुंबई से बाहर निकल रही हूं।“

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed