पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा पर कसा तंज, बोले- उनके जैसे लोगों को देखनी चाहिए रामायण और महाभारत

Sun, 05 Apr 2020 01:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 05 Apr 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Khanna troll Sonakshi Sinha syas Reruns of Mahabharat and Ramayan will help people like her
Mukesh Khanna - फोटो : Social Media
टेलीविजन पर रामायण, महाभारत और शक्तिमान जैसे सीरियल्स के दोबारा प्रसारण से अभिनेता मुकेश खन्ना बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि इन कार्यक्रमों के पुनर्प्रसारण से लोगों को बहुत फायदा होगा। आज की पीढ़ी और जो लोग पहले इसे नहीं देख पाए थे, वो अब इसके महत्व को समझ पाएंगे। बातचीत के दौरान मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा पर भी तंज कंसा।
Mukesh Khanna troll Sonakshi Sinha syas Reruns of Mahabharat and Ramayan will help people like her
मुकेश खन्ना

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने कहा है कि सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों को रामायण और महाभारत देखनी चाहिए जिन्हें हमारी पौराणिक कथाओं के बारे में कुछ नहीं पता है। उनके जैसे लोगों को यह भी नहीं पता कि भगवान हनुमान किसके लिए संजीवनी लेकर आए थे।

Mukesh Khanna troll Sonakshi Sinha syas Reruns of Mahabharat and Ramayan will help people like her
मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना ने कहा कि नई पीढ़ी बहुत सारे उलझने हैं। टिकटॉक वीडियोज और पश्चिमी सभ्यता के कारण आज की पीढ़ी भारतीय संस्कारों से भटक गई है। इतिहास, पौराणिक कथाओं, आध्यात्म के लिए उनके पास समय नहीं है और ना ही वह इस ओर समय देना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Khanna troll Sonakshi Sinha syas Reruns of Mahabharat and Ramayan will help people like her
sonakshi sinha - फोटो : Social Media

बता दें कि बीते साल सोनाक्षी सिन्हा कौन बनेगा करोड़पति 11 कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में एक कंटेस्टेंट के साथ पहुंची थीं। इस दौरान शो के होस्त अमिताभ बच्चन ने पूछा था कि रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे? 

विज्ञापन
Mukesh Khanna troll Sonakshi Sinha syas Reruns of Mahabharat and Ramayan will help people like her
sonakshi sinha - फोटो : Social Media

सोनाक्षी सिन्हा को इस सवाल का जवाब नहीं पता था। इसके लिए उन्होंने एक्सपर्ट वाली लाइफलाइन का सहारा लिया और फिर सही जवाब दिया। लेकिन इसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। तब से अब तक कई बार सोनाक्षी को इसी के चलेत ट्रोल किया जा चुका है।

'टाइट कपड़े नहीं पहनने देते थे पिता' वाले बयान पर आई प्रियंका चोपड़ा की मां की सफाई, बताया किस वजह से किया था मना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed