बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मुकेश ऋषि ने 1993 की फिल्म परंपरा से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और तब से उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। मुकेश ने इंडस्ट्री में विलेन के किरदार से ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है। आज भी दर्शक अभिनेता को स्क्रीन पर देखने की इच्छा रखते हैं। अब हाल ही में, मुकेश ने खुलासा किया कि वह बॉलीवुड में किसी को अपना दोस्त नहीं मानते हैं।
Mukesh Rishi: बॉलीवुड में किसी को अपना दोस्त नहीं मानते मुकेश ऋषि, कहा- मैं अभी उस स्तर तक नहीं पहुंचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेश ने अपने फिल्मी करियर में धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, सनी देओल और अन्य सुपरस्टार के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया है। हालांकि, इतने सालों तक फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बाद भी एक्टर बॉलीवुड से किसी को अपना दोस्त नहीं कह सकते। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर अपने सह-कलाकारों और वरिष्ठों के प्रति उनके मन में बहुत सम्मान है, लेकिन उनकी प्राथमिकताएं हमेशा से अलग रही हैं।
Jailer: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन इस जगह होगा रजनीकांत की 'जेलर' का ऑडियो लॉन्च
हाल ही में, मुकेश ने एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री में अपने सफर को लेकर कुछ यादें साझा की और अपने करियर के दौरान सामने आई चुनौतियों का भी खुलासा किया। इस दौरान इंटरव्यू में अभिनेता से पूछा गया कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में करीबी दोस्त क्यों नहीं बनाए तो मुकेश ने कहा, ' मैं सवाल सच्चे दोस्त का नहीं करूंगा क्योंकि हम लोग उस लेवल पर नहीं जाएंगे। मैं उस स्तर तक कभी नहीं पहुंच पाया हूं, जहां मैं खुद को उनका करीबी दोस्त कह सकूं।’
Bawaal: जान्हवी और वरुण के 'बवाल' ने जीता एटली का दिल, फिल्म देखने के बाद डायरेक्टर ने बांधे तारीफों के पुल
अभिनेता ने यह भी साझा किया कि उन्होंने काम के बाद कभी भी अपने सह-कलाकारों के साथ घूमने का प्रयास नहीं किया। इसके बजाय उन्होंने घर लौटने और सामान्य जीवन जीने का विकल्प चुना। मुकेश ने कहा, “ मैं किसी लॉबी में नहीं हूं ।” अभिनेता ने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा, "मैं जिस भी फिल्म में हूं, जो भी मेरे सीनियर हैं, मेरे मन में उनके लिए सम्मान है और मैं ज्यादा उम्मीद नहीं करता हूं।"
IMPPA Ameesha Patel: गदर 2 की रिलीज से पहले अमीषा पटेल को झटका, इस मामले में निर्माताओं की संस्था ने किया तलब
इंटरव्यू में आगे अभिनेता से यह भी पूछा गया कि क्या वह किसी बड़े कमबैक की तैयारी में लगे हुए हैं। इस पर मुकेश ने जवाब देते हुए कहा, ‘मैंने जिस तरह का रोल किया है, अब इंडस्ट्री में वैसा रोल पाना मुश्किल हो गया है। आज भी लोग मुझे विलेन के किरदार में देखना पसंद करते हैं। अभी तो मैं कुछ कह नहीं सकता हूं।'